विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएस ने 30 ईसाइयों की हत्या का वीडियो जारी किया

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 19 Apr 2015 11:47 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2015 01:39 AM (IST)

पश्चिम एशिया में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के खिलाफ आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) का कहर जारी है। आतंकी संगठन की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

त्रिपोली। पश्चिम एशिया में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के खिलाफ आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) का कहर जारी है। आतंकी संगठन की ओर से जारी ताजा वीडियो में 30 ईसाइयों की हत्या को दिखाया गया है। सभी अफ्रीकी देश इथोपिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वीडियो में बंदूकधारी नकाबपोश आतंकी ईसाइयों को इस्लाम अपनाने की चेतावनी दे रहा है। इसके तुरंत बाद समुद्र तट पर करीब 15 ईसाइयों का सिर कलम करते हुए दिखाया गया। दूसरे फुटेज में आतंकियों को किसी मरुस्थल में ईसाई समुदाय के इतने ही लोगों के सिर में गोली मारते हुए दिखाया गया है।

आईएस ने शुरू किया अंग्रेजी में रेडियो बुलेटिन

हालांकि, अभी तक इस बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है कि मरने वाले लोग कौन थे और उनकी सही संख्या कितनी थी। सामूहिक हत्या को से पहले वीडियो में सीरिया के ईसाइयों को इस्लाम अपनाने या विशेष कर देने का फरमान सुनाते हुए दिखाया गया है। आइएस ने फरवरी में भी मिस्र के 21 ईसाइयों की हत्या का वीडियो जारी किया था।

ब्रिटिश दंपति पर आइएस में शामिल होने का संदेह

ब्रिटेन का एक दंपति चार बच्चों के साथ गायब है। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि वे लोग आइएस में शामिल होने के लिए सीरिया जा रहे हैं। छह अप्रैल से गायब परिवार को आखिरी बार सात अप्रैल को देखा गया था। दंपति की पहचान आसिफ मलिक (31) और सारा किरण (29) के तौर पर की गई है। उनकी बेटी जोहा (7) व तीन बेटे एस्सा (4), जकारिया (2) और याहया (1) भी गायब हैं।

पढ़ें: ईरान-अफगानिस्तान मिलकर चलाएंगे आइएस के खिलाफ अभियान

ब्रिटिश महिला सीरिया में कर रही आइएस आतंकियों का नेतृत्व