विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटिश महिला सीरिया में कर रही आइएस आतंकियों का नेतृत्व

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Fri, 17 Apr 2015 12:32 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2015 01:16 PM (IST)

आप यह सुनकर चौंक जाएंगे कि सीरिया में बर्बता का नंगा नाच करने वाले आतंकी संगठन आइएसआइएस का नेतृत्व एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। आप यह सुनकर चौंक जाएंगे कि सीरिया में बर्बता का नंगा नाच करने वाले आतंकी संगठन आइएसआइएस का नेतृत्व एक ब्रिटिश महिला कर रही है। यह महिला पहले एक रॉक बैड की सदस्य थी। बताया गया है कि एक नए वीडियो में मुस्लिम धर्म अपना चुकी 45 साल की सैली जोंस को अल खांसा ब्रिगेड की सदस्यों को निर्देश देते देखा जा सकता है। अब जोंस को सकीना हुसैन के नाम से जाना जाता है। गौरतलब है कि आइएस आतंकियों का यह महिला विंग है।

सकीना कुछ समय पहले आइएस आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया भाग कर चली गई थी। उसकी इच्छा थी कि वह चाकू से ईसाइयों का सिर धड़ से अलग कर सके। सकीना का कहना है कि जब अमेरिका और इंग्लैड जैसे आतंकी देशों ने इराक पर हमला किया और हजारों बेगुनाह मुसलमानों की हत्या कर दी इसके बाद ही उसने आतंकी बनना ठान लिया।

सकीना अपने 10 साल के बेटे जोजो के साथ सीरिया आई थी। जोजो अब हमजा के नाम से जाना जाता है। सीरिया में उसने जुनैद हुसैन नामक कंप्यूटर हैकर से शादी कर ली। अब वह अपने पति के साथ मिलकर आंतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं और लोगों का सिर धड़ से अलग कर रही है।

पढ़ेंः आरबीआइ गवर्नर को मिली आइएस की धमकी, सुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई