Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में भूंकप से मरने वालों का आंकड़ा 7365 तक पहुंचा

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Mon, 04 May 2015 05:46 PM (IST)

    नेपाल नेपाल के गृह मंत्रालय के मुताबिक 25 अप्रैल को आए भीषण भूकंप में अब 7365 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जा चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब ...और पढ़ें

    Hero Image

    काठमांडू। नेपाल नेपाल के गृह मंत्रालय के मुताबिक 25 अप्रैल को आए भीषण भूकंप में अब 7365 लोगों के मरने की पुष्टि की जा चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक इस भूकंप से करीब 14355 लोगों के घायल होने की पुष्टि की जा चुकी है। इस भूकंप से सबसे अधिक मौत सिंधूपाल चौक में हुई हैं। यहां पर करीब 2838 लोगों की मौत हुई है। वहीं काठमांडू में मौत का आंकड़ा 1202 तक पहुंच चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में भूकंप से तबाह हुई करीब ढ़ाई लाख इमारतें

    आठ दशकों के सबसे शक्तिशाली भूकंप में करीब 191,058 घर पूरी तरह से धराशायी हो चुके हैं। जबकि करीब 175,162 घरों को नुकसान पहुंचा है। इस भूकंप में करीब 10,744 सरकारी इमारतें पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं जबकि 14,741 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। पूर्वोत्तर नेपाल में करीब 53 लोगों की इस भूकंप से मौत हुई है जबकि 323 लोग घायल हुए हैं। वहीं मध्य नेपाल में करीब 6890 लोगों की मौत हुई है जबकि 12801 लोग घायल हुए। पश्चिम नेपाल में यही आंकड़ा कहीं ज्यादा है। यहां पर 421 लोगों की मौत हुई है जबकि 1205 लोग घायल हुए हैं।

    पढ़ें: फेसबुक ने भूकंप पी़ि़डतों के लिए दो दिन में जुटाए 63 करोड़ रुपये

    नेपाल के भूकंप में मारे गए सबसे अधिक भारतीय पर्यटक