Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल के भूकंप में मारे गए सबसे अधिक भारतीय पर्यटक

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Sat, 02 May 2015 05:34 PM (IST)

    नेपाल में 25 अप्रैल को आए भीषण भूकंप में सबसे अधिक भारतीय पर्यटकों ने अपनी जान गंवाई है। अभी तक यहां पर कुल 6600 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। ...और पढ़ें

    Hero Image

    काठमांडू। नेपाल में 25 अप्रैल को आए भीषण भूकंप में सबसे अधिक भारतीय पर्यटकों ने अपनी जान गंवाई है। अभी तक यहां पर कुल 6600 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा करीब 16500 लोग घायल हुए हैं। इस भूकंप में कुल 96 विदेशी सैलानी प्रभावित हुए जिसमें से पचास की मौत हो गई और 46 घायल हुए। भारत के यहां पर कुल 38 सैलानियों की मौत हुई जबकि दस घायल हुए। इसके अलावा चीन के तीन सैलानियों की इस भूकंप से मौत हुई और नौ घायल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस भूकंप में हांगकॉंग के एक सैलानी के घायल होने की भी पुष्टि की जा चुकी है। अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध नेपाल में फ्रांस के दो सैलानियों की मौत हुई जबकि पांच अन्य घायल हुए। वहीं अमेरिका के तीन सैलानी इस भूकंप की चपेट में आकर जान गंवा बैठे वहीं एक घायल हुआ। इटली के पांच सैलानियों की इस भूकंप से मौत हुई वहीं जर्मनी के चार सैलानी इस भूकंप में घायल हुए। नीदरलैंड के भी दो सैलानी इस भूकंप में घायल हुए हैं।

    इसके अलावा जापान के एक सैलानी की इस भूकंप में मौत हुई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं आस्ट्रेलिया के एक सैलानी की मौत हुई और दो अन्य सैलानी घायल हुए। तुर्की के भी एक सैलानी के घायल होने की खबर है। इसके अलावा डेनमार्क, रूस, कोरिया, स्वीडन के एक-एक सैलानी इस भूकंप में घायल हुए जबकि स्पेन, इस्तोनिया के एक-एक सैलानी को नेपाल में भूकंप से अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

    पढ़ें: नेपाल में फिर भूकंप के झटकों से फैली दहशत