Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नासा क्षुद्रग्रह बेन्नू पर भेजेगा अंतरिक्ष यान

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2016 09:26 PM (IST)

    नासा अत्याधुनिक उपकरणों से लैस ओसीरिस-रेक्स नामक अंतरिक्ष यान को क्षुद्रग्रह पर भेजेगा। ...और पढ़ें

    Hero Image

    वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा पृथ्वी के समीप स्थित क्षुद्रग्रह 'बेन्नू' की संरचना और जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अंतरिक्ष यान छोड़ेगा। इसे सितंबर में प्रक्षेपित करने की योजना है। नासा अत्याधुनिक उपकरणों से लैस ओसीरिस-रेक्स नामक अंतरिक्ष यान को क्षुद्रग्रह पर भेजेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें लगे ओसीरिस-रेक्स विजिबल एंड इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (ओवीआइआरएस) की मदद से बेन्नू पर खनिज पदार्थो की उपस्थिति और उसकी संरचना के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। अभियान में शामिल एरिजोना यूनिवर्सिटी की डी. लॉरेटा ने बताया कि ओवीआइआरएस बेन्नू पर मौजूद जैविक पदार्थो का पता लगाने में यह अहम भूमिका निभाएगा।

    इसके अलावा ओसीरिस-रेक्स थर्मल इमीशन स्पक्ट्रोमीटर या ओटीईएस भी लगा है। अभियान का उद्देश्य क्षुद्रग्रह पर वातावरण और उसके बनावट की सही तस्वीर के बारे में जानकारियां जुटाना है। प्रस्तावित अंतरिक्ष यान बेन्नू के ऊपरी सतह का नमूना भी लाएगा। इसकी मदद से वहां मौजूद अन्य तत्वों का पता लगाया जाएगा। दिन के दौरान सतह की गर्मी और फिर उसके ठंडा होने से बेन्नू पर पड़ने वाले असर के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

    डायना की मौत पर हैरी ने तोड़ी चुप्पी

    सोलर इंपल्स-2 ने रचा इतिहास, बिना ईंधन के पूरा किया दुनिया का चक्कर