विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदला लेने के लिए भारतीय मूल के दंपत्‍ति को मारी गोली

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 06 May 2017 12:49 PM (IST)

सिलिकॉन वैली टेक एक्‍जीक्‍यूटिव नरेन प्रभु और उनकी पत्‍नी की सैन जोस में बेटी के एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड ने गोली मारकर हत्‍या कर दी।

बदला लेने के लिए भारतीय मूल के दंपत्‍ति को मारी गोली
बदला लेने के लिए भारतीय मूल के दंपत्‍ति को मारी गोली

सैन जोस (एएनआई)। अमेरिका में भारतीय मूल के दंपत्‍ति को उनकी बेटी के एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड ने बदला लेने के लिए गोली मार दी और खुद पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया।

24 वर्षीय मिर्जा तातलिक ने सिलिकॉन वैली में टेक एक्‍जीक्‍यूटिव नरेन प्रभु और उनकी पत्‍नी को उनके सैन जोस स्‍थित आवास पर गोली मार दी। प्रभु की बेटी मौके पर मौजूद नहीं थी, उनके 20 वर्षीय बेटे ने पूरी घटना का ब्‍यौरा दिया।

सैन जोस पुलिस चीफ एड्डी गार्सिया ने कहा, ‘संदिग्‍ध का प्रभु की बेटी के साथ प्रेम संबंध था। गार्सिया ने आगे बताया, ‘पिछले वर्ष मिर्जा के साथ उसका संबंध खत्‍म हो गया था जिससे वह गुस्‍से और बदले की आग में जल रहा था और इसलिए उसने लड़की के माता-पिता की हत्‍या कर दी।'

घटना की सूचना मिलने के बाद जब आफिसर मौके पर पहुंचे उन्‍होंने देखा कि पीड़ित दरवाजे पर पड़ा है और उसे एक गोली लगी थी। अधिकारियों को प्रभु के बेटे ने बताया कि उस वक्‍त भी उनके 13 वर्षीय भाई और मां के साथ संदिग्‍ध घर के भीतर मौजूद था। पुलिस ने बताया कि संदिग्‍ध सरेंडर करने से मना कर रहा था। पुलिस ने बताया कि संदिग्‍ध सरेंडर करने से मना कर रहा था और अंतत: पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें: बेटी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए पिता ने रची खौफनाक साजिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।