विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं हिंदू

By Sachin kEdited By:
Published: Thu, 14 May 2015 02:46 AM (IST)Updated: Thu, 14 May 2015 02:55 AM (IST)

अमेरिका में बसे हिंदुओं की जनसंख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। यहां करीब 22.3 लाख हिंदू रह रहे है, जो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। अमेरिका में बसे हिंदुओं की जनसंख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। यहां करीब 22.3 लाख हिंदू रह रहे है, जो 2007 के मुकाबले 85.8 फीसद ज्यादा है। अमेरिका में अब हिंदू धर्म चौथा सबसे बड़ा धर्म हो गया है। यहां के हिंदू सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं।

प्यू रिसर्च सेंटर का 'धार्मिक परिदृृश्य अध्ययन' रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी जनसंख्या में हिंदुओं की हिस्सेदारी 2007 में 0.4 से बढ़कर पिछले साल 0.7 फीसद हो गई है। 2007 में अमेरिका में 12 लाख हिंदू थे, जो 2014 में बढ़कर 22.3 लाख हो गए। अमेरिका की कुल जनसंख्या 30.1 करोड़ के करीब है। संस्था के अनुसार 2050 तक भारतीयों की जनसंख्या 40.78 लाख हो जाएगी, जो कुल संख्या का 1.2 फीसद होंगे।

सबसे उच्च शिक्षा और वेतन
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लोगों के पास अमेरिका में सबसे उच्च शिक्षा व कमाई मौजूद है। 36 फीसदी हिंदुओं ने कहा है कि उनकी सालाना कमाई 64 लाख रुपये से भी ज्यादा है। करीब 77 फीसदी हिंदुओं के पास स्नातक डिग्री मौजूद है।

विभिन्न धर्मों की स्थिति
धर्म जनसंख्या प्रतिशत
ईसाई 70.6
यहूदी 1.9
मुस्लिम 0.9 फीसदी
हिंदू 0.7
बौद्ध 0.7

पढ़ेंः हिंदू संगठनों ने महिला को धर्म परिवर्तन से रोका

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे तोगड़िया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।