विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगेः तोगड़िया

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sat, 09 May 2015 03:53 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 09 May 2015 04:06 PM (GMT+05:30)

जिले के घुमारवीं में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के विराट हिंदू सम्मेलन में विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बिलासपुर। जिले के घुमारवीं में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के विराट हिंदू सम्मेलन में विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि आज देश में धर्मांतरण व लव जेहाद के कारण हिंदुओं की संख्या निरंतर कम हो रही है। देश में हिंदू लुट रहा है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। परिषद हिंदुओं का मान सम्मान लौटाकर रहेगी।


प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि कश्मीर गिलानी का नहीं है, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि वह वहां पर मनमानी कर सके। परिषद घाटी में चार लाख हिंदुओं को बसा कर ही रहेगी और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने के लिए परिषद दृढ़ है और हर हाल में वहां पर मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब देश का हर हिंदू सुबह उठकर श्रीराम नाम का जाप करना शुरू कर देगा तो लाहौर तक श्रीराम की जयजयकार होगी।


तोगड़िया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 97 फीसद लोग हिंदू हैं, अत: हिंदू बहुल राज्य होने का कारण हिमाचल प्रदेश को हिंदू राज्य घोषित किया जाना चाहिए।

पढ़ेंः सीएम मुफ्ती की भूमिका देश हित में नहींः तोगड़िया

पढ़ेंः पूरे विश्व में हिंदुत्व की स्थापना करना ही मकसद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।