विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम मुफ्ती की भूमिका देश हित में नहीः तोगड़िया

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 19 Mar 2015 12:04 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2015 01:25 PM (IST)

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता प्रवीन तोगड़िया ने कहा कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ़्ती मुहम्मद सईद की भूमिका देश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता प्रवीन तोगड़िया ने कहा कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ़्ती मुहम्मद सईद की भूमिका देश हित में नही है। तोगड़िया ने आज अयोध्या में कहा कि सईद पाकिस्तान की प्रशंसा करके सेना के जवानों का मनोबल गिराने का कम कर रहे है।

आपको बता दें, तोगड़िया महंत नृत्य गोपाल दास का हाल चाल लेने देर रात अयोध्या पहुचे थे। तोगड़िया ने चेतावनी देते कहा कि मुफ़्ती को सुधरना होगा। विहिप डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान विफल नही होने देगा। वह धारा 370 को हटवाने का कम करेगी। हालाकि तोगड़िया पूरे मामले पर भाजपा का नाम लेने से बचते रहे ।