विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदू संगठनों ने महिला को धर्म परिवर्तन से रोका

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Thu, 14 May 2015 01:10 AM (IST)Updated: Thu, 14 May 2015 02:19 AM (IST)

कई हिंदू संगठनों ने राजस्थान की एक महिला को धर्म परिवर्तन करने से उस समय रोक लिया जब वह बयान दर्ज कराने जा रही थी।

News Article Hero Image

मेवात, जागरण संवाददाता। कई हिंदू संगठनों ने राजस्थान की एक महिला को धर्म परिवर्तन करने से उस समय रोक लिया जब वह बयान दर्ज कराने जा रही थी।

राजस्थान के जारौली गांव की एक दलित महिला अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ देर शाम मेवात लघु सचिवालय में नूंह के एसडीएम देवीलाल सिहाग के सामने बयान देने के लिए पहुंची थी। उसके साथ कई मुस्लिम महिलाएं व मौलाना भी मौजूद थे।

उक्त महिला ने धर्म परिवर्तन करने की बात कही। जब तक कोई कागजी कार्रवाई होती कि मेवात के कुछ हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए। संगठन के पदाधिकारियों ने तुरंत इस मामले पर उपायुक्त अशोक सांगवान से महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की लिखित में शिकायत दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के बयान दर्ज नहीं हो पाए और महिला बिना धर्म परिवर्तन किए वहां से निकल गई। उपायुक्त अशोक सांगवान ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। यह गंभीर मामला हैं उसमें कोई भी व्यक्ति उत्तेजना न दिखाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।