विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शरीफ के खिलाफ आतंकवाद व ईशनिंदा की नई धाराएं

By Edited By:
Published: Tue, 02 Sep 2014 06:07 AM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 07:54 AM (IST)

मौलाना ताहिर उल कादरी के 14 समर्थकों की हत्या के मामले में लाहौर पुलिस ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ आतंकवाद व ईशनिंदा की नई धाराएं जोड़ दी हैं। शरीफ के अलावा उनके भाई शाहबाज व कुछ केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भी नई धाराएं जोड़ी गई हैं। 2

News Article Hero Image

लाहौर। मौलाना ताहिर उल कादरी के 14 समर्थकों की हत्या के मामले में लाहौर पुलिस ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ आतंकवाद व ईशनिंदा की नई धाराएं जोड़ दी हैं। शरीफ के अलावा उनके भाई शाहबाज व कुछ केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भी नई धाराएं जोड़ी गई हैं।

28 अगस्त को पाकिस्तान की एक अदालत ने कादरी के समर्थकों की हत्या के इस मामले में प्रधानमंत्री शरीफ के अलावा उनके भाई व पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज समेत 21 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था।

लाहौर पुलिस प्रवक्ता नियाब हैदर ने बताया कि सोमवार को शरीफ और उनके भाई के अलावा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आतंकवाद, ईशनिंदा व अपहरण की नई धाराएं जोड़ी गई हैं। उन्होंने पुलिस पर नई धाराएं जोड़ने को लेकर किसी तरह के दबाव से इन्कार किया।

गत 17 जून को पुलिस ने पाकिस्तान अवामी तहरीक के मुखिया कादरी के घर और दफ्तरों पर दबिश दी थी। पुलिस के साथ झड़प में कादरी के 14 समर्थक मारे गए थे और सौ से ज्यादा घायल हुए थे।

पढ़ें: पाक की सरकारी वेबसाइट्स पर हैकरों का कब्जा

पढ़ें: सेनाध्यक्ष ने शरीफ को कुर्सी छोड़ने के लिए कहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।