विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक की सरकारी वेबसाइट्स पर हैकरों का कब्जा

By Edited By:
Published: Mon, 01 Sep 2014 11:58 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 12:00 AM (IST)

आंदोलन से जूझ रही पाकिस्तान सरकार की दिक्कतें हर दिन बढ़ती जा रही हैं। हैकरों ने दो दर्जन से भी ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स पर कब्जा कर लिया। उन्होंने सरकार से जुड़े 23 हजार बैंक रिकॉर्ड भी लीक कर दिए।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। आंदोलन से जूझ रही पाकिस्तान सरकार की दिक्कतें हर दिन बढ़ती जा रही हैं। हैकरों ने दो दर्जन से भी ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स पर कब्जा कर लिया। उन्होंने सरकार से जुड़े 23 हजार बैंक रिकॉर्ड भी लीक कर दिए।

हैकर समूह एनोनिमस ऑप पाक ने खुद को प्रदर्शनकारियों का समर्थक बताया है। द डॉन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई वेबसाइटें अभी भी बंद हैं। इनमें से कुछ को हैकरों ने गंभीर नुकसान पहुंचाया है। इनमें सेना, वायुसेना, मीडिया नियामक व पंजाब सरकार की वेबसाइट भी शामिल है। इस समूह ने ऑनलाइन संदेश जारी कर कहा कि वह यह सब कुछ राजनीतिक उद्देश्यों के लिए कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हर तरीके से मदद की जानी चाहिए। हम इंटरनेट को सरकार के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। हमारा समूह उनका संचार तंत्र ध्वस्त कर देगा।

हैकर समूह ने सुरक्षा बलों व सेना को अपराधी बताया। उन्होंने कहा कि ये लोग प्रदर्शनकारियों पर हमले कर रहे हैं। हम इनके द्वारा किए जा रहे अपराधों के सुबूत जुटाएंगे।

पाक के हालात से चीन भी चिंतित:बीजिंग। पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक संकट से उसका सबसे करीब मित्र चीन भी चिंतित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किन गांग ने सभी पाकिस्तानी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे वार्ता के जरिये इस संकट का समाधान निकालें। यह संकट देश को नुकसान पहुंचा रहा है।

मियांदाद ने किया इमरान का समर्थन:खेल जीवन के दौरान भले ही इमरान खान और जावेद मियांदाद कभी अच्छे दोस्त नहीं रहे। मगर राजनीतिक मोर्चे पर अपनी सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहे इमरान को मियांदाद ने पूरा समर्थन दिया है।

डॉन अखबार से पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि इमरान की ईमानदारी पर कोई सवाल खड़ा नहीं कर सकता। उनकी नीयत साफ है। इसलिए इस लड़ाई में मैं उनके साथ हूं।

पढ़ें: सवा अरब यूजर नेम व पासवर्ड चोरी

पढ़ें: स्पेशल मोबाइल नंबरों पर हैकरों की नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।