विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोनाल्‍ड ट्रंप के सलाहकार को छोड़ना पड़ेगा व्हाइट हाउस

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 01 May 2017 03:57 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 01 May 2017 03:58 PM (GMT+05:30)

ट्रंप प्रशासन में आतंकरोधी मामलों के सलाहकार के रूप में जुड़ने वाले गोरका आने वाले कुछ दिनों में व्हाइट हाउस छोड़ देंगे।

डोनाल्‍ड ट्रंप के सलाहकार को छोड़ना पड़ेगा व्हाइट हाउस
डोनाल्‍ड ट्रंप के सलाहकार को छोड़ना पड़ेगा व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, एपी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सलाहकार को जल्द ही व्हाइट हाउस छोड़ना पड़ेगा। वाशिंगटन एयरपोर्ट पर हथियार के साथ पकड़े जाने के बाद सेबेस्टियन गोरका पर पिछले साल मामला दर्ज हुआ था और इसी वजह से नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के लिए उन्हें मंजूरी नहीं मिल पाई। 

एक अधिकारी के अनुसार ट्रंप प्रशासन में आतंकरोधी मामलों के सलाहकार के रूप में जुड़ने वाले गोरका आने वाले कुछ दिनों में व्हाइट हाउस छोड़ देंगे। वह फॉक्स न्यूज में आतंकरोधी मामलों के विश्लेषक के रूप में काम कर चुके हैं।

गोरका को शुरुआत में ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन की ओर से गठित सलाहकार पैनल में अहम भूमिका निभाने के लिए नियुक्त किया गया था। हालांकि ट्रंप प्रशासन के शुरुआती महीनों में ही यह समूह विफल हो गया। अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कर्मचारियों के निजी मामलों के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन की राजनीति में एक दशक बाद ब्लेयर की वापसी का एलान