विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी शहर डेट्रॉयट ने की दिवालिया घोषित करने की गुजारिश

By Edited By:
Published: Sat, 20 Jul 2013 11:25 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 20 Jul 2013 11:42 AM (GMT+05:30)

कभी व्हीकल फैक्ट्रियों के लिए मशहूर शहर डेट्रॉयट अब अपनी बदहाली पर रो रहा है। कभी इस शहर को मोटर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

डेट्रॉयट। कभी व्हीकल फैक्ट्रियों के लिए मशहूर शहर डेट्रॉयट अब अपनी बदहाली पर रो रहा है। कभी इस शहर को मोटर सिटी के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब यह सिटी कर्जदार के रूप में जानी जाती है। जी हां। आपको भी जानकर आश्चर्य होगा कि आज यह शहर अपने को दिवालिया घोषित किए जाने की बात कह रहा है।

पढ़ें: आधे से ज्यादा अमेरिकी करते हैं साथी की जासूसी

दरअसल, शहर के ऊपर 18 अरब डॉलर का कर्ज है। जिसको चुकाने के लिए प्रशासन के पास पैसे नहीं है। ऐसे में शहर की तरफ से नियुक्त इमरजेंसी मैनेजर केविन ओर ने अदालत के सामने दिवालियापन की अर्जी दाखिल की है।

पढ़ें: अमेरिका की रिपोर्ट: पाकिस्तान में हिंदू युवतियां सबसे ज्यादा असुरक्षित

अगर अदालत यह अर्जी मंजूर कर ली जाती है तो सिटी एडमिनिस्ट्रेशन अपनी संपत्ति को बेचकर कर्जदारों का पैसा चुका पाएगा। ओर ने कहा कि दिवालियापन की अर्जी शहर की बेहतरी के लिए उठाया गया पहला कदम है। वहीं मेयर देव बिंग ने कहा कि शहर के लोगों को एक नई शुरुआत करनी होगी। हालांकि नगर प्रशासन के खिलाफ डाली गई याचिका में इस तरह की अर्जी को नामंजूर करने की अपील कोर्ट से की गई है। सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने कर्जदारों से अपील की थी कि वह अपने प्रति डॉलर कर्ज के बदले में 10 सेंट्स ले लें क्योंकि शहर के पास पैसे नहीं बचे हैं। लेकिन दो पेंशन फंड इस शर्त के लिए तैयार नहीं हुए।

इस बीच आशंकाओं से भरे इस शहर में कुछ लोगों का कहना है कि इसका असर शहर के व्यापार और उद्योग पर पडे़गा। लेकिन फोर्ड मोटर्स ने इस तरह की किसी बात से इंकार किया है। उधर प्रशासन ने भी कहा है कि वह अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देना बंद नहीं करेगा। इस शहर से लोगों का पलायन करना लगातार जारी है जिसका असर यहां के उद्योगों पर भी पड़ रहा है। मोटर उद्योग की हालत खस्ता होने की वजह से शहर की आमदनी बेहद कम हो गई है। इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह पूरे मसले पर अपनी नजर रखे हुए, समय आने पर इस बाबत निर्णय लिया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर