विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरिया में बम बरसाने वाले देशों कों ISIS की धमकी, कहा- करेंगे पेरिस जैसा हाल

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 17 Nov 2015 12:53 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 17 Nov 2015 01:13 PM (GMT+05:30)

आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक नया वीडियो जारी कर उन देशों को अंजाम भुगतने की खुली धमकी दी है जो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक नया वीडियो जारी कर उन देशों को अंजाम भुगतने की खुली धमकी दी है जो देश सीरिया में उनके ठिकानों पर हवाई हमले कर रहे हैं। आतंकियों के इस वीडियाे में एक आतंकी सभी देशों को धमकी भरा संदेश देता सुनाई दे रहा है। वीडियाे के जरिए आईएस के आतंकी ने कहा है कि सीरिया में जो देश आईएसआईएस के ठिकानों पर बम बरसा रहे हैं उनका अंजाम भी पेरिस जैसा ही होगा।

इस वीडियो में आतंकी अल करार ने इन देशों को खुली धमकी दी है कि यदि उन्होंने अपने हमले बंद नहीं किए तो ऐसे सभी देशों में आईएसआईएस के लड़ाके पेरिस जैसे हमलों को अंजाम देंगे और वहां खून की होली खेलेंगे। इस वीडियो को इस्लामिक स्टेट ने अपनी वेब साइट पर पोस्ट किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पेरिस पर हुए सिलसिलेवार आतंकी हमलों में करीब 129 लोगों की मौत हो गई थी और 300 लोग जख्मी हो गए थे।

पेरिस हमलों के बाद अमेरिका के कई राज्यों ने बंद किए सीरियाई शरणार्थियों के लिए द्वार

फ्रांस के पीएम मैन्यूल का बड़ा खुलासा, कहा- फ्रांस पर हो सकते हैं अभी और हमले

इन हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी। इसके बाद फ्रांस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की थी। यह बमबारी मंगलवार को भी जारी रही। इस बमबारी में फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने आईएस आतंकियों के शिविरों उनके कमांड ऑफिस और अन्य अहम ठिकानों को निशाना बनया।

पढ़ें: फ्रांस ने सीरिया में बरसाए बम, आईएसआईएस के कई ठिकाने ध्वस्त

आईएसआईएस से सिर्फ भारत को नहीं बल्कि पूरे विश्व को खतरा: राजनाथ सिंह