विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी ड्रोन पर बोला चीन ,जल्द सुलझा लिया जाएगा विवाद

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sat, 17 Dec 2016 03:50 PM (IST)Updated: Sat, 17 Dec 2016 04:05 PM (IST)

चीन के एक प्रमुख अखबार ने इसकी जानकारी दी है। गुरुवार को चीन ने दक्षिणी चीन सागर से इस ड्रोन को पकड़ा था।

News Article Hero Image

वाशिंगटन (रायटर्स) । अमेरिकी ड्रोन पकड़े जाने से पैदा हुए विवाद को लेकर चीन ने प्रतिक्रया दी है। उसका कहना है कि इस मुद्दे को सहज रूप से सुलझा लिया जाएगा। चीन के एक प्रमुख अखबार ने इसकी जानकारी दी है। गुरुवार को चीन ने दक्षिणी चीन सागर से इस ड्रोन को पकड़ा था।

इससे पहले चीनी नौसेना के एक जंगी जहाज ने अमेरिका के एक समुद्रविज्ञान पोत द्वारा छोड़े गए ड्रोन को जब्त कर लिया था। पानी के भीतर इस ड्रोन को दक्षिण चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय इलाके से पकड़ा गया थ। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया कि ड्रोन जब्त किए जाने के बाद अमेरिका ने राजनयिक तौर पर चीन से औपचारिक विरोध दर्ज कर इसे लौटाने की मांग की है।

अमेरिका-चीन में तनातनी, पानी के भीतर चीन ने जब्त किया अमेरिकी ड्रोन

गुप्त मिशन पर नहीं था ड्रोन

अमेरिकी रक्षा विभाग से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि 15 दिसंबर को फिलीपीन्स के पास अमेरिकी नेवी का शिप बौडिच एक मानवरहित अंडरवॉटर वीकल (यूयूवी) को वापस ले आ रहा था। उन्होंने बताया कि यूूयूवी द्वारा दक्षिण चीन सागर में यह मिलिटरी सर्वे पूरी तरह कानूनी दायरे में किया जा रहा था। इस पोत पर अंग्रेजी में लिखा गया था कि यह अमेरिका की संपत्ति है और इसे पानी से बाहर न निकाला जाए।

चीन द्वारा अमेरिकी यूयूवी का पकड़ा जाना दक्षिण चीन सागर में चीनी सेना की बढ़ती सैन्य गतिविधि की जानकारी देता है। एक अमेरिकी थिंक टैंक ने बताया है कि नई सैटलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि चीन ने इस इलाके में सभी सात आर्टिफिशल टापुओं पर एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम तैनात किए हैं। अधिकारी ने बताया कि चीन द्वारा जब्त किया गया ड्रोन किसी गुप्त मिशन पर नहीं था बल्कि यह समुद्री डेटा, पानी की क्षारीयता, तापमान आदि की जानकारी लेने के लिए उतारा गया था।

अमेरिका ने किया विरोध

अमेरिका ने राजनयिक स्तर पर विरोध जताते हुए चीन से कहा है कि तुरंत इस अंडरवॉटर ड्रोन को वापस किया जाए। हालांकि चीनी अधिकारियों ने यह कार्रवाई किए जाने को स्वीकार किया है लेकिन अमेरिकी विरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

प्रणब-दलाई लामा मुलाकात पर भारत चीन आमने सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।