Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दो साल पहले अगवा 219 लड़कियों में से एक मिली

    By Sachin BajpaiEdited By:
    Updated: Wed, 18 May 2016 10:25 PM (IST)

    नाइजीरिया में दो साल पहले अगवा की गई 219 स्कूली लड़कियों में से एक मिल गई है। इस लड़की का नाम अमीना अली नकेई है।

    लागोस,प्रेट्र। नाइजीरिया में दो साल पहले अगवा की गई 219 स्कूली लड़कियों में से एक मिल गई है। इस लड़की का नाम अमीना अली नकेई है। अपहर्ताओं के चंगुल से छुटने वाली वह पहली लड़की है। याकूबू नकेई ने बताया कि उनकी भतीजी सैनिकों को जंगल में भटकती मिली। वह गर्भवती और सदमे में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ..तो 9/11 के लिए सऊदी अरब पर कर सकेंगे मुकदमा

    याकूबू के अनुसार जब उसे अगवा किया गया था तो वह 17 साल की थी। उसे मंगलवार की रात घर लाया गया। मां ने उसकी पहचान की। इन दो सालों में उसके पिता की मौत हो चुकी है। याकूबू ने बताया कि पहचान के बाद सैनिक उसे अपने साथ ले गए।

    संभावना जताई जा रही है कि उसे दांबोआ शहर के सैन्य शिविर में रखा गया है। चिबोक समुदाय के नेता पोगू बितरस ने बताया कि सेना ने मंगलवार रात को उत्तरपूर्व के सांबिसा जंगल में बोको हराम के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान कुछ और लड़कियां बरामद की गई।

    बितरस ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ मिलकर लड़कियों की पहचान सुनिश्चित करने में लगे हैं। बोको हराम के आतंकियों ने 14 अप्रैल 2014 को चिबोक के एक स्कूल पर हमला कर 276 लड़कियों को उठा लिया था। इनमें से कुछ उसी दौरान भागने में कामयाब रहीं थी, लेकिन 219 लड़कियों का कुछ पता नहीं चल पाया था। उस समय इस घटना की पूरी दुनिया में चर्चा हुई थी।

    यह घटना पिछले साल नाइजीरिया में हुए राष्ट्रपति चुनाव में भी बड़ा मुद्दा बनी थी। जानकार मानते हैं कि इन लड़कियों को रिहा न करा पाने की विफलता के कारण ही राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन को हार का सामना करना पड़ा था।

    गौरतलब है कि सात साल से नाइजीरिया में सक्रिय बोको हराम हजारों लड़के-लड़कियों को अगवा कर चुका है। आतंकी अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या कर चुके हैं। इस साल नाइजीरियाई सेना ने बड़ा अभियान चलाकर हजारों लोगों को आतंकी संगठन की कैद से छुड़ाया है।

    परमाणु समझौते को लेकर उत्तर कोरिया के तानाशाह से मिलना चाहते हैं ट्रंप