Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेरिस में हमले वाले दिन मेट्रो ट्रेन में देखा गया था मास्‍टरमाइंड अबाउद

    पेरिस हमलों का मास्‍टरमाइंड अब्‍देलहमिद अबाउद पुलिस रेड में मारा गया है। उसके मारे जाने की पुष्टि फिंगरप्रिंट और डीएनए टेस्‍ट के बाद की गई है। अबाउद ने ही पेरिस हमले का खाका खींचा था। जानकारी के मुताबिक हमले वाले दिन उसको मेट्रो ट्रेन में देखा गया था।

    By Kamal VermaEdited By: Updated: Fri, 20 Nov 2015 03:09 PM (IST)

    पेरिस। पेरिस हमलों का मास्टरमाइंड अब्देलहमिद अबाउद पुलिस रेड में मारा गया है। उसके मारे जाने की पुष्टि फिंगरप्रिंट और डीएनए टेस्ट के बाद की गई है। अबाउद ने ही पेरिस हमले का खाका खींचा था। जानकारी के मुताबिक हमले वाले दिन उसको मेट्रो ट्रेन में देखा गया था। फ्रांस ने आधिकारिक तौर पर 13 नवंबर के पेरिस हमलों के मास्टरमाइंड माने जा रहे अब्देलहमीद अबाउद के मारे जाने की पुष्टि की है। पेरिस के प्रॉसिक्यूटर के मुताबिक सेंट डेनिस के पुलिस छापे में अबाउद मारा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया के सामने आई यूरोप की पहली महिला आत्मघाती हमलावर 'हसना'

    बेल्जियम के न्यायिक मंत्री ने अबाउद के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा The spider in the web is no longer a danger। फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगरीय इलाके सेंट डेनिस में बुधवार सुबह करीब 7 घंटे तक चले पुलिस अभियान में दो जिहादियों के मारे जाने और सात की गिरफ्तारी की सूचना मिली थी। एक अपार्टमेंट में पुलिस का छापा पड़ने पर वहां मौजूद एक महिला ने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया था। लंबी जांच के बाद यह बात साबित हुई कि अपार्टमेंट में मारे गए लोगों में पेरिस हमलों का रिंगलीडर अबाउद भी था।

    पेरिस हमलों से जुड़े आत्मघाती हमलावर हदफी से जुड़े कई ठिकानों पर छापे

    गौरतलब है कि 13 नवंबर को पेरिस में योजनाबद्ध और श्रृंखलाबद्ध तरीके से हुए आईएस के हमलों में 129 लोग मारे गए और 350 से भी अधिक घायल हुए थे। 28 साल के बेल्जियन अबाउद के अलावा आत्मघाती विस्फोट करने वाली महिला की पहचान उसकी रिश्तेदार हसना एत्बुलासेन के रूप में हुई है। फ्रांस के गृह मंत्री बेर्नार्ड काजेनेवू ने बताया है कि अबाउद के 21 अगस्त को एम्सटर्डम से ब्रसेल्स जा रही ट्रेन पर हुए हमले से जुड़े होने का भी संदेह है। इसके अलावा उसके तार इसी साल 22 अप्रैल को पेरिस के चर्चों पर नियोजित हमलों से भी जुड़े होने का अंदेशा है। चर्च पर हमलों को अंतिम समय में टाला जा सका था। पिछले छह महीनों में रद्द कर दिए गए ऐसे 6 में से 4 हमलों की योजना के पीछे भी अबाउद ही बताया जा रहा है।

    माली: बामको के रेडिसन होटल में फायरिंग, 170 लोगों को बनाया बंधक

    जर्मनी एक अखबार के मुताबिक अबाउद ने पिछले कुछ सालों में कई बार जर्मनी का चक्कर लगाया है। जर्मन सीमा पुलिस के हवाले से बताया गया है कि कोलोन-बॉन एयरपोर्ट पर 20 जनवरी, 2014 को उसके इस्तांबुल रवाना होने से पहले उससे पूछताछ की गई थी।

    पढ़ें: यूरोप की पहली महिला फिदायीन ने नहीं पढ़ी कभी कुरान