विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑपरेशन बरखानाः सेना ने उत्तर माली में 20 जिहादियों को मौत के घाट उतारा!

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Mon, 01 May 2017 10:35 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 11:02 AM (IST)

फ्रांसीसी सैनिकों ऑपरेशन बरखाने के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेना ने 20 जिहादियों को मौत के घाट उतार दिया है।

ऑपरेशन बरखानाः सेना ने उत्तर माली में 20 जिहादियों को मौत के घाट उतारा!
ऑपरेशन बरखानाः सेना ने उत्तर माली में 20 जिहादियों को मौत के घाट उतारा!

पेरिस(एएफपी)। फ्रांसीसी सैनिकों ने उत्तर माली में लगभग 20 जिहादियों को मार गिराया है। 5 अप्रैल को यहां पर एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई थी।  

गौरतलब है कि यह सैनिक ऑपरेशन बरखाने के तहत सहारा रेगिस्तान के दक्षिण में साहेल क्षेत्र में सक्रिय जिहादी समूहों को निशाना बनाते हैं। यह एक फ्रेंच काउंटरर ऑपरेशन है, जिसे शनिवार को गोवा के दक्षिण-पश्चिम से शुरू किया गया। 

फ्रांसीसी प्रमुख के कर्मचारियों ने अपने बयान में कहा कि शनिवार से ही सेना ऑपरेशन बरखाने में लगी हुई है, जिसके तहत माली और बुर्किना फासो के बीच की सीमा के पास फॉलेसर के जंगल में करीब 20 जिहादियों को निष्क्रिय कर दिया गया। ज्यादा जानकारी न देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि इन जिहादियों को या तो पकड़ लिया गया है, यहा फिर सेना द्वारा इनको मौत के घाट उतार दिया गया है।

फ्रांसीसी मिराज लड़ाकू विमानों ने जंगल में आतंकी समूहों के कई ठिकानों पर हमला कर उसे नेस्तनाबूत कर दिया है। साल 2014 में इस ऑपरेशन को शुरू किया गया था, जिसके संचालन में लगभग 4,000 सैनिक शामिल किए गए। इन सैनिकों को मॉरिटानिया, माली, नाइजर, चाड और बुर्किना फासो जैसे पांच देशों में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: ISIS के खिलाफ अमेरिकी हमले में 352 आम नागरिकों की मौत: पेंटागन