विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेशावर सैन्य स्कूल के छह हमलावरों को मौत की सजा

By Sachin kEdited By:
Published: Fri, 14 Aug 2015 08:15 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2015 08:28 AM (IST)

पाकिस्तान तालिबान के छह दुर्दांत आतंकियों को सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। पिछले साल दिसंबर में सैन्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तालिबान के छह दुर्दांत आतंकियों को सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। पिछले साल दिसंबर में सैन्य स्कूल पर हुए हमले को लेकर सजा सुनाई गई है। अदालत ने इस मामले में एक आतंकी को उम्रकैद की सजा भी सुनाई है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने इसकी पुष्टि की है।

गौरतलब है कि पेशावर में सैन्य स्कूल पर हमला कर आतंकियों ने 150 लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें ज्यादातर बच्चे थे। इस घटना के बाद आतंकी मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए पाकिस्तान की सरकार ने सैन्य अदालतों का गठन किया था। साथ ही, मौत की सजा की तामील पर लगी पाबंदी भी हटा ली थी। संवाद समिति शिन्हुआ के अनुसार, स्कूल पर हमला मामले को लेकर आठ के खिलाफ सैन्य अदालत सुनवाई कर रही थी। इस मामले के कई आरोपी फरार हैं।

सैन्य अदालत ने मई में अल्पसंख्यक इस्मालिया समुदाय के लोगों के बस पर हमला मामले में भी एक को मौत की सजा सुनाई है। कराची के सफूरा चौरंगी इलाके में हुए इस हमले में 40 लोगों की मौत हो गई थी। सुनवाई के दौरान आरोपियों को वकील सहित सभी तरह की कानूनी सहूलियतें उपलब्ध कराई गई थी। सजा पाने वाले आतंकियों के पास अपील का अधिकार है।

पढ़ेंः पढ़ाई जारी रख आतंकियों को जवाब देंगे आर्मी स्कूल के बच्चे

आतंक की होड़ में फंस रहा पेशावर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।