Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका: लुइसियाना में तीन पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

    By kishor joshiEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jul 2016 06:26 AM (IST)

    अमेरिका में लुइसियाना के बैटन रूज में तीन पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि कई अन्य जख्मी हुए हैं।

    बैटन रूज, अमेरिका (रायटर/एपी)अमेरिका में पुलिस अधिकारियों को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। रविवार को लुइसियाना प्रांत के बैटन रूज में तीन पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि 5 पुलिसकर्मी इस हमले में घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस प्रवक्ता ने जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर के मारे जाने का दावा किया है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि दो अन्य हमलावर भागने में सफल रहे। हमलावरों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। हालांकि, अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से अश्वेत समुदाय और पुलिस के बीच तनाव चरम पर है। इसे देखते हुए इस हमले को भी नस्ली हिंसा माना जा रहा है।

    ओरलैंडो पुलिस ने ट्वीट किया है कि यह गोलीबारी पुलिस मुख्यालय के पास हुई। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस घटना को इकलौते बंदूकधारी ने असॉल्ट राइफल से अंजाम दिया। ईस्ट बैटन रूज के शेरिफ की प्रवक्ता केसी रेबॉर्न हिक्स के अनुसार, स्थानीय समय के अनुसार लगभग नौ बजे (भारत में शाम के साढ़े सात) पुलिस अधिकारियों पर पर हमला किया गया। जहां पर हमला हुआ वह जगह पुलिस मुख्यालय से एक मील से भी कम की दूरी पर है।

    अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है। घायल अधिकारियों को तत्काल नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय जाने वाले रास्ते पर आधा मील पहले ही वाहनों को रोक कर जांच की जा रही है।

    पढ़ें-US: वालमार्ट स्टोर में गोलाबारी करने वाला शूटर ढेर, सभी बंधक सुरक्षित

    ईस्ट बैटन रूज के मेयर किप होल्डन ने एनबीसी न्यूज को बताया कि हमलावरों ने पुलिस अधिकारियों को घात लगाकर निशाना बनाया। इस गोलाबारी की घटना के बाद बैटन रूज में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार वहां ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाजें सुनी गईं और सड़क पर लोगों को अपनी गाड़ियां घुमाकर वापस लौटते हुए देखा गया।

    बैटन रूज के मेयर किप होल्डन ने एनबीसी न्यूज को बताया कि पुलिस को पहले फायरिंग के बारे में सूचना दी गई थी, जिसके बाद वहां पहुंचने पर उन पर घात लगाकर हमला किया गया। आपको बता दें कि बैटन रूज में पिछले हफ्ते कथित पुलिस अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    पढ़ें- भीषण गोलाबारी के छह दिन बाद खुली अफगान-पाक सीमा

    लुइसियाना में हो रहे प्रदर्शनों की वजह

    5 जुलाई को लुइसियाना में पुलिसने एक अश्वेत को पार्किंग स्लॉट में रोका था क्योंकि पुलिस को शक था कि उसके पास हथियार हैं और इसके बाद पुलिसवालों ने उसे जमीन पर गिराकर कई गोलियां मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके अगले दिन पुलिस ने एक और अश्वेत को उस समय गोली मार दी जब पुलिसवालों ने उससे ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा था। इन दोनों घटनाओं के बाद अश्वेत लोगों ने भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिये।

    हिंसा के ताजा मामले

    • इस माह के शुरू में बैटन रूज में 37 वर्षीय अश्वेत एल्टन स्टर्लिग को पुलिस अधिकारियों ने मार डाला।
    • इसके अगले दिन मिनिसोटा में पुलिस अधिकारियों ने एक और अश्वेत की हत्या कर दी।
    • इसके जवाब में पिछले सप्ताह एक अश्वेत हमलावर ने डलास शहर में पांच पुलिस अधिकारियों को मार दिया।
    • 2016 जून ऑरलैंडो नाइटक्लब में फायरिंग। 50 लोगों की मौत।
    • दिसम्बर सैन बैर्नार्डिनो में फायरिंग में 14 मौतें हुई।
    • 2015 जुलाई चट्‌टानुगा में मिलिट्री सेंटर पर हमला कर 5 सैनिक मारे गए

    comedy show banner
    comedy show banner