विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भीषण गोलाबारी के छह दिन बाद खुली अफगान-पाक सीमा

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 18 Jun 2016 05:00 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2016 05:21 PM (IST)

अफगानिस्‍तान-पाकिस्‍तान सीमा को एक बार फिर से खोल दिया गया है। इस सीमा पर छह दिन पूर्व दोनों देशों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद (रॉयटर)। अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तोरखम में गेट लगाने को लेकर दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग और तनाव के छह दिन आखिरकार फिर सीमा काेे खोल दिया गया है। आज दोनों पक्षों के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों के बीच तोरखम में गेट बनाने को लेकर पिछले रविवार को भीषण गोलीबारी शुरू हो गई थी। इसमें पाकिस्तान सेना का मेजर अली जवाद चंगेजी समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।

इस गोलाबारी में अफगानिस्तान का भी एक अधिकारी मारा गया था। इसके बाद सीमा को बंद कर दिया गया था। इससे सीमा पर ट्रकों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। तोरखम सीमा पर हजारों लोग फंसे हुए हैं। सीमा खुलने के बाद पूर्ण दस्तावेज वाले लोगों को ही पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

ब्रिटेन की महिला सांसद की हत्या में गिरफ्तार संदिग्ध ने कॉक्स को बताया 'कपटी'

अफगानिस्तान ने गेट के निर्माण का काम जारी रहने की स्थिति में वार्ता से हटने की चेतावनी दी है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान निर्माण कार्य जारी रखे हुए है। इस्लामाबाद आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए गेट बना रहा है।

भारत की पीठ में अमेरिका ने घोंपा खंजर, पाक को देगा 5300 करोड़ रुपये

अब मनी लॉड्रिंग मामले में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी

ओरलैंडो में गोलीबारी के बीच भगवान बना यह भारतीय युवक, बचाई 50 की जान