Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US: वालमार्ट स्टोर में गोलाबारी करने वाला शूटर ढेर, सभी बंधक सुरक्षित

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jun 2016 06:43 AM (IST)

    अमेरिका के अमरिलो टेक्सास में एक डिपार्टमेंटल स्टोर में गोलीबारी करने वाले शख्स की मौत की खबर है।

    टेक्सास (एपी)। अमेरिका के टेक्सास राज्य में अमारिलो के पैनहैंडल सिटी स्थित वॉलमार्ट स्टोर गोलीबारी करने वाले शख्स को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है। पुलिस ने उसके पास से उसके पास असॉल्ट राइफल, एक हैंडगन तथा कुछ संदिग्ध वस्तु को बरामद किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब सभी बंधक सुरक्षित हैं। दरअसल, एक संदिग्ध ने वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी की थी, उसने कई लोगों को बंधक बना लिया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने से इंकार किया है।

    अभी दो दिन पहले ही अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के ऑरलैंडो शहर में समलैंगिक नाइट क्लब में बंदूकधारी ने 50 लोगों की हत्या कर दी और 53 को घायल कर दिया था। इस्लामी आतंकी संगठन आइएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। समाचार एजेंसी अमाक के माध्यम से आइएस ने कहा, हमारे लड़ाके ने अपना काम कर दिया।

    पढ़ेंः अमेरिका: समलैंगिक क्लब पर आतंकी हमले में 50 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

    comedy show banner
    comedy show banner