विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में सेना ने मार गिराए 23 आतंकी

By Edited By:
Published: Thu, 19 Dec 2013 06:34 PM (IST)

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में सेना ने 23 आतंकियों को मार गिराया है। बुधवार को खाजोरी पोस्ट पर एक आत्मघाती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पेशावर। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में सेना ने 23 आतंकियों को मार गिराया है। बुधवार को खाजोरी पोस्ट पर एक आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई थी और 34 घायल हो गए थे।

आतंकियों ने देर रात इन घायलों को ले जा रहे सुरक्षाबलों के वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। इसके बाद भाग रहे आतंकियों को सेना ने घेर लिया और मुठभेड़ में 23 आतंकी मारे गए। मुठभेड़ में तीन सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।

पाक ने टेके घुटने, तालिबान के खिलाफ नहीं होगी सैन्य कार्रवाई

इस बीच उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली इलाके में दो होटलों में सुरक्षा बलों द्वारा की गई छापेमारी के दौरान छह संदिग्ध आतंकी मारे गए और 12 घायल हो गए। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने बुधवार को हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। उसका कहना है कि टीटीपी के पूर्व प्रमुख हकीमुल्ला महसूद की मौत का बदला लेने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर