Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान में दिव्यांग शिविर पर हमले में 19 की मौत, हमलावर ने किया सरेंडर

    By Lalit RaiEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2016 10:00 AM (IST)

    जापान की राजधानी टोक्यो के बाहरी इलाके में एक दिव्यांग सेंटर में घुसकर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 लोग घाय ...और पढ़ें

    Hero Image

    टोक्यो (एजेंसी)। राजधानी टोक्यो के नज़दीक दिव्यांगों की देखभाल के लिए बने एक रिहाइशी केंद्र(दिव्यांग सेंटर) पर एक व्यक्ति ने चाक़ू से हमला किया है। जिसमें कम से कम 19 लोग मारे गए हैं। हमले में कम से कम 45 लोगों के घायल होने की खबर हैं। हमले में हताहतों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हालांकि दिव्यांग सेंटर पर हमला करने वाले शख्स ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक दिव्यांग सेंटर के स्टॉफ ने तड़के ढा़ई बजे (स्थानीय समय) पुलिस को फोन कर हमले की जानकारी दी। जापानी मीडिया के मुताबिक हमलावर ने कहा कि वो दुनिया से दिव्यांगों को खत्म कर देना चाहता है। एनएचके के मुताबिक हमलावर शुकुई यामायुरी येन दिव्यांग सेंटर का पूर्व कर्मचारी था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें- जर्मनी: ट्रेन में कुल्हाड़ी से यात्रियों को घायल करने वाले को पुलिस ने मार गिराया



    अमेरिका: फ्लोरिडा के नाइट क्लब में शूटआउट, 2 मरे और 17 घायल

    समाचार एजेंसी क्योदो के मुताबिक सागामिहारा शहर की पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि एक शख्स शुकुई यामायुरी येन गॉर्डेन फैसिलिटी में घुसा और लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध शख्स की उम्र 20 वर्ष के आसपास है। वो पुलिस स्टेशन में दाखिल हुआ और कहा कि उसने ही इस हमले को अंजाम दिया है।

    पढ़ें- जर्मनी में एक सप्ताह में चौथा आतंकी हमला, आईएस ने ली जिम्मेदारी

    जापान में इस तरह की घटनाओं को अप्रत्याशित माना जाता है। पिछले साल गोलीबारी में एक शख्स की मौत हुई थी। टोक्यो पुलिस के मुताबिक वर्ष 2015 में अपराध की आठ घटनाएं सामने आई थीं। करीब आठ साल पहले 2008 में चाकू से हमले में सात लोगों की मौत हुई थी। दिव्यांग सेंटर पर हमले में मारे गए लोगों की संख्या 1995 में सेरीन गैस के हमले में मारे गए लोगों की संख्या से ज्यादा है। टोक्यो सबवे में अम सिनरिक्यो कल्ट में विश्वास करने वालों ने सेरीन गैस से हमला किया था, जिसमें 12 लोगों को मौत हुई थी, और 50 लोग घायल हुए थे।

    पढ़ें- जानें, दुनिया में कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले