विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशिया के शीर्ष 100 शैक्षिक संस्थानों में भारत के दस संस्थान

By Edited By:
Published: Thu, 19 Jun 2014 07:50 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jun 2014 07:49 PM (IST)

एशिया के शीर्ष 100 शैक्षिक संस्थानों की रैंकिंग में भारत के दस संस्थानों को शामिल किया गया है। वर्ष 2013 में भारत के महज तीन संस्थान इस सूची में शामिल थे। विश्वभर की प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) पत्रिका की 'एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2014' में कहा गया है कि पिछले वर्षो के मुकाबले भारतीय शैक्षिक संस्थानों की स्थिति मे

News Article Hero Image

लंदन। एशिया के शीर्ष 100 शैक्षिक संस्थानों की रैंकिंग में भारत के दस संस्थानों को शामिल किया गया है। वर्ष 2013 में भारत के महज तीन संस्थान इस सूची में शामिल थे।

विश्वभर की प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) पत्रिका की 'एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2014' में कहा गया है कि पिछले वर्षो के मुकाबले भारतीय शैक्षिक संस्थानों की स्थिति में काफी सुधार आया है। एशिया के शीर्ष 100 संस्थानों में भारत को 32वां स्थान मिला है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी को भारतीय उच्च शैक्षिक संस्थानों में शीर्ष पर रखा गया है। रैकिंग के सभी मानकों पर इसने आइआइटीज को भी पीछे छोड़ दिया है। आइआइटी खड़गपुर को 45वां और आइआइटी कानपुर को 55वां स्थान मिला है। आइआइटी दिल्ली को 59वां, आइआइटी गुवाहाटी को 74वां और आइआइटी मद्रास को 76वां स्थान मिला।

इस सूची में तीन अन्य नई यूनिवर्सिटीज भी शामिल हुई हैं। जाधवपुर यूनिवर्सिटी तो 76वां, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी 80वां, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी 90वां रैंक मिला है। हालांकि एशिया की शीर्ष 10 यूनिवर्सिटीज में भारत की एक भी यूनिवर्सिटी शामिल नहीं है।

एशिया में शीर्ष पांच शैक्षिक संस्थान

यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो - जापान

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर : सिंगापुर

यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग - हांगकांग

सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी - दक्षिण कोरिया

पेकिंग यूनिवर्सिटी : चीन

शिन्हुआ यूनिवर्सिटी - चीन

पढ़े: आइआइटी का रिजल्ट घोषित, सुपर 30 का परचम

हाथ नहीं, फिर भी कमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।