विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुत्ते को मिलेगा गैलेंटरी अवॉर्ड, जानिए क्यों ....

By Babita kashyapEdited By:
Published: Fri, 01 Jan 2016 11:43 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 01 Jan 2016 02:40 PM (GMT+05:30)

गैलेंटरी अवार्ड के बारे में तो आपने सुना ही होगा , ये अवार्ड बहादुर लोगों को पुरस्कृत करने के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गैलेंटरी अवार्ड के बारे में तो आपने सुना ही होगा , ये अवार्ड बहादुर लोगों को पुरस्कृत करने के लिए दिया जाता है। यह वाकई एक महत्वपूर्ण अवार्ड है। खास बात यह है कि इस बार यह अवार्ड एक इंसान को नही बल्कि एक कुत्ते को उसकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत दिया जा रहा है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं डीजल नामक कुत्ते की, यह कोई आम कुत्ता नहीं बल्कि फ्रेंट सिक्योरिटी फोर्सेस का खास कुत्ता है। डीजल ने फ्रांस के नॉर्थ सिटी में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तक पहुंचने में सुरक्षाबलों की मदद की थी। डीजल की सूझ-बझ से सुरक्षा बलों ने आतंकी को ढेर किया था।

लेकिन इससे पहले डीजल भी शहीद हो चुका था।

इंग्लैंड की पीडीएसए संस्था ने डीजल को गैलेंटरी अवॉर्ड दिये जाने की घोषणा की है। पीडीएसए के महानिदेशक जन मैकगुलिन के अनुसार डीजल की औपचारिक गैलेंटरी अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन इस वर्ष 2016 में किया जाएगा। यह पुरस्कार 1943 से लगातार दिया जा रहा है।

हम आपको बता दें, कि कुत्तों को बहादुरी के लिए पुरस्कृत करने का यह पहला मामला नही है इससे पहले भी बहादुर कुत्तों को सम्मानित किया जा चुका है।

1. सन् 2012 में रूस दक्षिणी साइबेरिया के एक कुत्ते जास्मीन को निष्ठापूर्ण तरीके से अपना दायित्व निभाने के लिए सम्मानित किया गया। जास्मीन ने आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सड़क किनारे छिपाकर रखे गए एक शक्तिशाली बम को ढूढ़ निकाला था।

जास्मीन को दिये गये प्रशस्तिपत्र में लिखा गया है कि इस जंतु ने दर्जनों इंसानों की जान बचाई और उत्कृष्ट सेवा रिकार्ड कायम रखते हुए 10 वर्षो तक अनवरत सेवा के बाद इस वर्ष जनवरी में सेवानिवृत्ति प्राप्त की।

2. तालिबान द्वारा छिपाए गए हथियारों और लगाए गए आईईडी को खोजने के लिए ब्रिटिश सेना के एक कुत्ते थेओ को मरणोपरांत 'सर्वोच्च प्राणी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

थेओ की अफगानिस्तान में मौत हो गई थी। थेओ ने रॉयल आर्मी वेटरनेरी कोर के साथ अफगानिस्तान में पांच महीने तक काम किया है। वह सड़क के किनारे लगाए गए बमों को खोजने का काम करता था।

सन् 2011 में उसकी देखभाल करने वाले अधिकार लांस कॉरपोरल की मृत्यु के बाद थेओ की भी मौत हो गई थी। पीपुल्स डिस्पेंसरी फॉर सिक एनिमल्स ने थेओ को डिककिन मेडल से सम्मानित किया है। थेओ इस सम्मान को पाने वाला 64वां प्राणी है।

3. फिलीपीन्स देश के एक कुत्ते कबांग ने दिसंबर 2011 में दो महिलाओं को सामने से आती तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से बचाया था। इस घटना से दोनों महिलाओं की जान तो बच गयी लेकिन कबांग बुरी तरह घायल हो गया।

गंभीर रूप से घायल कबांग ने अपने जबड़े और नाक का एक हिस्सा इस दुर्घटना में खो दिया। कबांग को अमेरिका भेजा गया। कुल पैंतालीस देशों के लोगों ने कबांग के आपरेशन के लिए दान किया और तभी दस लाख से ज्यादा रुपयों का ये आपरेशन संभव हो सका।

4. ब्रिटेन में सांड के हमले से पांच बच्चों की जान बचाने वाले एक कुत्ते को मरणोपरांत ब्रिटेन के सर्वोच्च 'एनिमल ब्रेवरी अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।

'जॉर्ज' नामक उस बहादुर कुत्ते के स्वामी एलन गे को यह सम्मान दिया गया।

41 कुत्तों के साथ रहती है ये महिला

कुतिया की मौत पर 500 लोगों को भोज

ईरान में अगर कुत्ता पाला तो खैर नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।