Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छोटे हीरे की अंगूठी देख ठुकरा दिया प्रपोजल

    साउथ-वेस्ट चीन के चेंग्दू सिटी में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाओगे। जी हां, चीन में एक लड़की ने शादी का प्रपोजल सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि लड़का जो अंगूठी लाया था उसमें जड़े हीरे का आकार बहुत ही छोटा

    By Babita kashyapEdited By: Updated: Fri, 25 Dec 2015 03:03 PM (IST)

    साउथ-वेस्ट चीन के चेंग्दू सिटी में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाओगे।

    जी हां, चीन में एक लड़की ने शादी का प्रपोजल सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि लड़का जो अंगूठी लाया था उसमें जड़े हीरे का आकार बहुत ही छोटा था।

    युवक ने प्रपोजल को यादगार बनाने के लिए बाकायदा डांसर ग्रुप हायर किया था। डांसर्स ने चेंग्दू शहर के चौराहे पर परफॉर्मेस दिया। यह देख गर्लफ्रेंड की आंखों से खुशी के आंसू निकल आए लेकिन जैसे ही लड़की ने अंगूठी देखी वह वहां से तुरन्त चली गयी। बातचीत में लड़की ने लड़के को ये कहकर दुत्कार दिया कि जब एक कैरेट डायमंड रिंग की उनके बीच बात हुई थी, तो वो छोटी रिंग क्यों लाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    58 साल की दुल्हन का दूल्हे को अनोखा गिफ्ट

    पिज्जा के शौकीन ने पिज्जा से कि शादी

    इस पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई इसे फेमस होने का एक स्टंट बता रहा है तो कोई लड़की को ही लालची और मतलबी बता रहा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पहले पता होता तो शायद वो युवक लड़की को प्रपोज ही नहीं करता।

    इन दुल्हनों को नही है दूल्हे की जरूरत