20 फुट ऊंचे घर पर बिना सीढ़ी चढ़ी गाय
घर की छत और बालकनी में घूमती हुई बिल्ली तो हमें अक्सर दिखायी दे जाती है। लेकिन अगर आपके घर की छत पर अचानक कोई गाय आ जाये तो आप क्या कहेंगे। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ वेस्ट यार्कशायर के इस शहर
घर की छत और बालकनी में घूमती हुई बिल्ली तो हमें अक्सर दिखायी दे जाती है। लेकिन अगर आपके घर की छत पर अचानक कोई गाय आ जाये तो आप क्या कहेंगे।
पढ़े: यहां गाय को माना जाता है खतरनाक
पढ़े: जब आसमां से कार पर गिरी गाय
जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ वेस्ट यार्कशायर के इस शहर में यहां अचानक 20 फुट ऊंचे घर की छत पर एक गाय घूमती हुई दिखी जबकि इस घर की छत पर जाने के लिए बाहर से कोई सीढ़ी ही नही है। आखिर यह गाय छत पर आयी कैसे?
दरअसल इसके पीछे की हकीकत यह है कि पहाडिय़ों के बीच बने इन घरों पर अक्सर ऐसे घटनायें होती रहती हैं। यह गाय हरी भरी पहाडिय़ों पर घूमती रहती हैं और कभी-कभी ऊंचे-नीचे रास्तों पर अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटनावश घरों की छत पर गिर पड़ती हैं।
खैर, गाय को छत पर देख तुरंत अग्निशमन दल को बुलाया गया और उनकी सूझ-बूझ से गाय को सकुशल नीचे उतार लिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।