विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां गाय को माना जाता है खतरनाक

By Babita kashyapEdited By:
Published: Tue, 10 Nov 2015 12:58 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2015 01:01 PM (IST)

भारत में गाय को मां समान माना जाता है और किसी सीधे आदमी की तुलना भी गाय से की जाती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भारत में गाय को मां समान माना जाता है और किसी सीधे आदमी की तुलना भी गाय से की जाती है। लेकिन लंदन में गाय को एक खतरनाक जानवर माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन में एक टन से ज्यादा वजनी पशु लोगों को कुचलकर या टक्कर मारकर उनकी जान ले लेते हैं। ब्रिटेन में पिछले 15 वर्र्षों में गाय 74 लोगों की जान ले चुकी है इसलिए इसे खतरनाक जानवरों की सूची में शामिल किया गया है। लंदन के हेल्थ एड सेफ्टी एक्जीक्यूटिव ने ये आंकड़े जारी किए हैं।

एचएसई के आंकड़ों के अनुसार गाय, कुत्तों से ज्यादा जानलेवा बनी क्योंकि कुत्तों ने 2005 से 2013 के बीच 17 लोगों की जान ली जो गाय द्वारा मारे जाने वाली संख्या से कम है। इन आंकडों के बाद एचएसई ने किसानों को सलाह दी किवे अपने पशुओं को पब्लिक फुटपाथ के करीब खेत में न छोडें जिससे कुछ हद तक ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।