विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक अन्य महिला से भी की थी छेड़खानी की कोशिश

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Wed, 10 Dec 2014 03:25 AM (IST)Updated: Wed, 10 Dec 2014 12:37 PM (IST)

दुष्कर्म का आरोपी कैब चालक शिवकुमार यादव अक्सर रात को टैक्सी चलाने के दौरान ऐसी महिला सवारियों को बैठाने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दुष्कर्म का आरोपी कैब चालक शिवकुमार यादव अक्सर रात को टैक्सी चलाने के दौरान ऐसी महिला सवारियों को बैठाने की कोशिश करता था जो अकेली होती थीं। ताकि वह आसानी से उन्हें शिकार बना सके। निधि शाह नाम की दिल्ली की रहने वाली महिला का आरोप है कि बीते 26 नवंबर को उन्होंने उबर कंपनी से कैब लिया था। उस समय कैब का चालक शिवकुमार यादव ही था।

उसने चलती कार में गलत हरकत करने की कोशिश की थी। उसकी हरकतों को देख वह काफी डर गई थीं। घर पहुंचने के बाद उन्होंने उबर कंपनी के महाप्रबंधक को फोन कर उसके खिलाफ शिकायत भी की थी। लेकिन कंपनी के अधिकारी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

आइफोन बरामद करने के लिए चालक को मथुरा ले गई पुलिस

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। एनालिस्ट युवती से दुष्कर्म करने वाले कैब चालक शिवकुमार यादव वारदात के बाद भागकर जब मथुरा स्थित घर पहुंचा था, तो उसके पास तीन मोबाइल फोन थे। एक उबर कंपनी द्वारा दिया गया आइफोन और दो उसके अपने फोन थे। रविवार शाम को जब उसे मैनपुरी में गिरफ्तार किया गया तब उसके पास से दो ही फोन बरामद हुए थे। कंपनी का आइफोन बरामद नहीं हो पाया था। मंगलवार रात उसको व उसकी पत्नी को स्कार्पियो से मथुरा ले जाया गया।

जहां पुलिस तीसरा फोन बरामद करने की कोशिश करेगी। इससे पहले शाम को उसे कैब के पास भी ले जाया गया। जहां पुलिस ने यह जानने की कोशिश की कि उसने कैब में कहां वारदात को अंजाम दिया था। रात को पलवल के पास कहीं पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। फोन बरामद करने के बाद बुधवार सुबह फिर उसे दिल्ली लाया जाएगा। बताया जाता है कि शिव कुमार ने घटना वाली रात जो कपड़े पहने थे वे बरामद नहीं हुए हैं।

आरोपी चालक उप्र में भी दुष्कर्म व छेड़खानी में हो चुका है गिरफ्तार

आरोपी अमेरिकी कैब कंपनी उबर के चालक शिव कुमार यादव की आपराधिक छवि रही है। उत्तर प्रदेश में भी उसके खिलाफ चार मामले दर्ज होने का पता चला है। इसमें एक दुष्कर्म, एक छेड़खानी व शेष दो आर्म्स व गुंडा एक्ट से जुड़े हैं। पुलिस को उम्मीद है कि उसके खिलाफ और भी मामले दर्ज होने का पता चल सकता है। मंगलवार को दिनभर उससे पूछताछ की गई। कभी अकेले में तो कभी उसकी पत्नी को सामने बैठाकर उससे पूछताछ की गई।

डीसीपी उत्तरी जिला मधुर वर्मा के मुताबिक, शिव कुमार यादव (32) बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। वर्ष 2003 में उसने पहली बार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के एलाऊ में युवती से छेड़खानी की थी। उस दौरान गांव वालों ने उसकी जमकर धुनाई की थी। मैनपुरी में उसके खिलाफ छेड़खानी का मामला भी दर्ज कराया गया था। वर्ष 2006 में एलाऊ में ही पुलिस ने उसे कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था, तब उसके खिलाफ आर्म्स व गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद वर्ष 2009 में भी मैनपुरी में पुलिस ने उसे गुंडा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। जेल से निकलने के बाद उसी साल उसने दिल्ली आकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन युवती ने मुकदमा दर्ज कराने से इन्कार कर दिया था। वर्ष 2011 में उसने महरौली थानाक्षेत्र में गुडग़ांव स्थित सहारा मॉल के एक बार में काम करने वाली बार डांसर के साथ छतरपुर के फार्म हाउस इलाके में कैब में ही कथित दुष्कर्म किया था।

इस मामले में आठ महीने वह तिहाड़ में बंद था। लेकिन जमानत पर बाहर आने के चार महीने बाद सुबूतों के अभाव में वह केस से बरी हो गया। इसके बाद वह कुछ दिन के लिए मैनपुरी चला गया था। वहां वर्ष 2013 में उसने फिर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। यह मामला अभी उप्र की एक अदालत में विचाराधीन है और कई महीने से वह जमानत पर है।

पहले गुमराह किया, सख्ती पर उगला सच

मंगलवार को पुलिस ने शिव कुमार की पत्नी को भी पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। पत्नी के सामने पुलिस ने जब आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की तो पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि युवती कॉलगर्ल है। पैसों के लेनदेन को लेकर उसका युवती से झगड़ा हो गया था, इसलिए उसने पुलिस में शिकायत कर दी। लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तब उसने सच्चाई बताई।

पुलिस को दिए बयान में शिव कुमार यादव ने कहा कि वसंत विहार से जखीरा ले जाकर उसने सुनसान जगह पर कैब रोक दी थी। उसकी हरकतें देख जब युवती ने विरोध जताया तब उसने युवती के तमाचे भी जड़े थे। शोर मचाने पर उसकी गला दबाने की कोशिश की। लेकिन वह शांत नहीं हुई तो सरिया दिखा जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद युवती को इंद्रलोक स्थित घर तक छोडऩे के बाद वह भाग गया। इस दौरान रास्ते में उसने पत्नी को फोन किया था। उसने पत्नी से बताया था कि उसका किसी से झगड़ा हो गया है। उसे युवती दुष्कर्म चाह रही है। पुलिस उसके पीछे लग गई है। वह घर आ रहा है। कैब खड़ी करके वह घर से निकल जाएगा।

गडकरी को छोड़ ज्यादातर नेता उबर पर रोक से सहमत

जानिए : कैब रेप कांड पर क्या कहा राजनाथ सिंह ने

जानिए : कैब रेप कांड के आरोपी को कैसे किया गया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।