यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चुनाव में जाने को तैयार केजरीवाल, बोले- भाजपा को सता रहा हार का डर
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि उनकी पार्टी चुनाव में जाने को ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि उनकी पार्टी चुनाव में जाने को तैयार है लेकिन भाजपा इससे बच रही है, क्योंकि अपने इंटरनल सर्वे में वह दूसरे नंबर पर खिसक गई है। साथ ही त्रिलोकपुरी में संाप्रदायिक संघर्ष पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखा दिया है। दिल्ली में भी जनता उन्हें सबक सिखा देगी।
गौरतलब है कि शनिवार को उन्होने यह बयान दिया था कि भाजपा दिल्ली में बोगस वोटर्स तैयार करवा रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पैसे दिए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि वोटर लिस्ट से एक वोट काटने के लिए दो सौ रुपये और एक वोट बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को पंद्रह सौ रुपये दिए जा रहे हैं। इसकी शिकायत वह सोमवार को चुनाव आयोग से भी करेंगे।
पटपड़गंज से विधायक और आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी अरविंद का समर्थन करते हुए कहा है कि उनके क्षेत्र में पिछले कुछ समय में तीस हजार फर्जी वोटर्स बनाए गए हैं।