यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को करें माफ: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी की फोटो पर अभद्र टिप्पणी करने ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी की फोटो पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। केजरीवाल ने खुद अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स को माफ करने की वकालत की है।
केजरीवाल ने फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट के जरिए कहा है कि ये निजी सम्मान की लड़ाई नहीं है। हमारी लड़ाई देश के मान सम्मान की लड़ाई है और यदि किसी के निजी मान पर हमला होता है, तो उसे मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि शनिवार को अरविंद केजरीवाल की बेटी की फोटो पर एक शख्स ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी, जिससे नाराज होकर आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद के सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि बीके जगोटिया नामक एक व्यक्ति ने फेसबुक पर केजरीवाल की बेटी के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।