विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया फर्जी वोट बनाने का आरोप

By manoj yadavEdited By:
Published: Sat, 25 Oct 2014 11:14 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 10:19 PM (IST)

राजधानी में जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर फर्जी मतदाता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। राजधानी में जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे। वहीं भाजपा ने इसे केजरीवाल का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।

केजरीवाल अब तक भाजपा पर दिल्ली में अनैतिक तरीके से सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद- फरोख्त का आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन शनिवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर भाजपा नेताओं पर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा सूत्रों के हवाले से दावा किया कि भाजपा के बड़े नेताओं के इशारे पर यह काम किया जा रहा है। केजरीवाल के मुताबिक इसके लिए सभी विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में कम से कम पांच हजार फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाने तथा आप समर्थकों का नाम मतदाता सूची से हटवाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रत्येक फर्जी वोट के लिए 15 सौ रुपये तथा एक आप समर्थक का नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए दो सौ रुपये घूस दिए जा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करने की बात कही है। वहीं, इस बारे में भाजपा का कहना है आप दिल्ली में अपना जनाधार एवं कार्यकर्ता दोनों बहुत तेजी से खोती जा रही है। उसके संयोजक खबरों में बने रहने के लिए मीडिया व सोशल मीडिया में अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि केजरीवाल भाजपा पर झूठे आरोप लगाने के साथ ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।

पढ़ें: दिल्ली को केंद्र के निर्णय का इंतजार, बने सरकार या हो चुनाव

आप के कमजोर होने की आस में कांग्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।