विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकियों की मौत के विरोध में दक्षिण कश्मीर में हिंसा

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 28 Mar 2017 05:44 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 05:50 AM (IST)

रविवार को पडगामपोरा में आतंकियों ने दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर घात लगाकर हमला किया था।

आतंकियों की मौत के विरोध में दक्षिण कश्मीर में हिंसा
आतंकियों की मौत के विरोध में दक्षिण कश्मीर में हिंसा

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों की मौत के विरोध में सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा व शोपियां में हड़ताल रही। इस दौरान पुलिस और आतंकी समर्थक भीड़ के बीच हिंसक झड़पें भी हुई, जिसमें 15 लोग घायल हो गए।

वहीं मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल आतंकियों ने हवा में गोलियां चलाई। कट्टरपंथी सैयद अली शाह गिलानी ने भी आतंकियों के जनाजे को टेलीफोन के जरिये संबोधित कर लोगों को भड़काते हुए चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने को कहा। रविवार को पडगामपोरा में आतंकियों ने दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर घात लगाकर हमला किया था।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी शहवाज उर्फ रईस काचरु और फारूक हुर्रा मारे गए थे। हिज्ब के दोनों आतंकियों की मौत पर सोमवार को पुलवामा और शोपियां जिले के विभिन्न हिस्सों में हड़ताल रही। दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे। वहीं जनाजे में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए और भारत विरोधी नारे लगाए गए।

यह भी पढ़ेंः कुदरत का गजब करिश्मा, 15 साल से दूध दे रही गाय

यह भी पढ़ेंः बंगाल में तेजी से हो रहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संचालित शाखाओं का विस्तार