विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुदरत का गजब करिश्मा, 15 साल से दूध दे रही गाय

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 28 Mar 2017 02:30 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 02:40 AM (IST)

गाय को कामधेनु का अवतार मानते हैं परिवार के सदस्य..

कुदरत का गजब करिश्मा, 15 साल से दूध दे रही गाय
कुदरत का गजब करिश्मा, 15 साल से दूध दे रही गाय

जुगल मंगोत्रा, रियासी। कुदरत कभी भी करिश्मा कर सकती है। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के पौनी में भी कुदरत का ऐसा ही करिश्मा देखने को मिला है, जहां पर एक जर्सी नस्ल की गाय पिछले 15 साल से दूध की अमृतधार बहा रही है। पूरे क्षेत्र में यह गाय चर्चा का विषय बनी हुई है।

पौनी कस्बे के किसान मंजीत की गाय ने मार्च, 2002 में बछड़े को जन्म दिया था। तब से वह लगातार दूध दे रही है। सबसे हैरानी की बात यह है कि गाय ने 2002 के बाद कभी गर्भधारण नहीं किया। 15 साल से निरंतर दूध दे रही गाय को उसका मालिक और उसके परिवार के लोग कामधेनु का अवतार मान रहे हैं। गाय के मालिक मंजीत सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर ने बताया कि शुरू में उनकी गाय 10 से 12 लीटर दूध प्रतिदिन देती थी। लगातार दूध देते-देते मौजूदा समय में भी बिना गर्भधारण के दो से तीन लीटर दूध दे रही है।

इस दूध से उनके परिवार का भरण-पोषण आवश्यकतानुसार चल रहा है। निर्मल कौर के मुताबिक मार्च, 2012 में काना डाक बंगला में पशु मेले में लगाई गई प्रदर्शनी में उनकी गाय को उचित इनाम प्राप्त हुआ था। गाय को खरीदने के लिए कई लोगों ने लाख से सवा लाख रुपये तक देने की बात कही, लेकिन उन्होंने नहीं बेचा। वहीं पशु चिकित्सक एमए मलिक का कहना है ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। अक्सर दो या तीन साल के बाद दुधारु पशु फिर से गर्भधारण करता है। अगर किसी दुधारु पशु ने एक बार के बाद फिर कभी गर्भधारण नहीं किया तो इसका कारण उसके गर्भाशय में कोई समस्या हो सकती है। इस कारण यह गाय दूसरी बार गर्भधारण नहीं कर पाई और लगातार दूध दे रही है।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल पर विचार करे केंद्र सरकार- सुप्रीम कोर्ट

यह भी पढ़ेंः कल्याणकारी योजनाओं के लिए आधार को जरूरी नहीं बना सकती सरकार