विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल पर विचार करे केंद्र सरकार- सुप्रीम कोर्ट

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 27 Mar 2017 04:05 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 04:18 PM (IST)

जम्मू कश्मीर में इसके इस्तेमाल से कई लोग जख्मी हो गए थे और आंखों में लगने के कारण कई लोगों की रोशनी चली गई थी।

जम्मू-कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल पर विचार करे केंद्र सरकार- सुप्रीम कोर्ट
जम्मू-कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल पर विचार करे केंद्र सरकार- सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, एएनआई। जम्मू कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए सरकार पैलेट गन के इस्तेमाल पर विचार करे। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट ने विचार कर केंद्र सरकार को 10 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

जम्मू कश्मीर में इसके इस्तेमाल से कई लोग जख्मी हो गए थे और आंखों में लगने के कारण कई लोगों की रोशनी चली गई थी। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद राज्य में उग्र प्रदर्शन शुरु हो गया था, जिसके बाद उपद्रवियों को कंट्रोल में करने के लिए जवानों ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया था।

इसके इस्तेमाल के बाद हर जगह इस हथियार के इस्तेमाल करने को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की आलोचना हुई थी। जिसके बाद इसका इस्तेमाल को रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। कोर्ट आज इसी याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें- SC ने महिला को 27 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति देने से किया इनकार