विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयललिता को हार्ट अटैक, अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया 'आपात संदेश'

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 05 Dec 2016 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 01:18 PM (IST)

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को दिल का दौरान पड़ने के बाद अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एक आपातकालीन संदेश जारी किया है।

News Article Hero Image

चेन्नई, पीटीआई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की स्थिति नाजुक बनी हुई है ऐसे में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने अमेरिका के नागरिकों के लिए एक 'आपात संदेश' जारी किया है। इस संदेश में दूतावास ने निजी सुरक्षा योजना की समीक्षा और स्थानीय घटनाओं के प्रति जागरुक रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही अमेरिकी नागरिकों को कहा गया है कि शांतिपूर्ण समारोह भी टकराव हो सकता है और ये हिंसा में बदल सकता है।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर दिए संदेश में कहा है कि अमेरिकी नागरिक विरोध प्रदर्शन और किसी बड़े समारोह से दूर रहें। इसके साथ-साथ स्थानीय न्यूज चैनलों से हर तरह की खबर से अपडेट रहें। संदेश में निजी सुरक्षा को बढ़ाने और सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि जयललिता बीते 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। समय समय पर उनके ठीक होने की खबरें आती रहीं, लेकिन रविवार शाम को खबर आई कि उनको दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उनकी पार्टी की तरफ से बयान आया कि उनका ऑपरेशन हो गया है और स्थिति पहले से बेहतर है।

पढ़ें- जयललिता की हालत बेहद गंभीर, अपोलो अस्पताल ने जारी की हेल्थ बुलेटिन

पढ़ें- जानिए, क्यों तमिलनाडु में राजनेताओं को लोग जान से भी ज्यादा चाहते हैं ?