Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC में दिल्ली की टीना ने किया टॉप, जम्मू के अतहर आमिर दूसरे स्थान पर

    By Sachin BajpaiEdited By:
    Updated: Wed, 11 May 2016 09:21 AM (IST)

    संघ लोक सेवा आयोग ने 2015 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में दिल्ली की टीना डॉबी ने पहला स्थान हासिल किया है।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2015 के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए हैं। गत वर्ष की तरह ही इस बार भी दिल्ली की लड़की टॉपर बनी। दिल्ली के कालीबाड़ी मार्ग स्थित बीएसएनएल कॉलोनी निवासी टीना डाबी ने टॉप किया है। महज 22 वर्ष की टीना ने यह मुकाम अपने पहले ही प्रयास में हासिल किया है। जम्मू कश्मीर के अतहर आमिर-उल-शफी खान ने दूसरा व दिल्ली के ही जसमीत सिंह संधू ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PICS : UPSC 2015 में दिल्ली की टीना ने किया टॉप, जानें और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

    BSEB 12th Result 2016 : 22 फीसद गिरा परीक्षा परिणाम, लड़कों ने मारी बाजी

    शफी का यह दूसरा प्रयास था जबकि जसमीत का यह चौथा प्रयास था। वर्ष 2014 में शफी को भारतीय रेलवे यातायात सेवा मिला था और अभी वह लखनऊ में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जसमीत भी 2014 में चुने गए थे और उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क) मिला था। अभी वह फरीदाबाद में राष्ट्रीय सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क एवं नार्कोटिक्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

    पीएम ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं हैं क्योंकि वे अब नई और अपनी जिंदगी में उत्साहव‌र्द्धक दौर शुरू करने जा रहे हैं।

    कश्मीर के युवाओं के लिए काम करना चाहता हूं : अतहर

    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के अतहर आमिर उल शफी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा को दिया। उन्हें किताबें पढ़ना, ट्रैकिंग, जगजीत सिंह की गजलें सुनना व वॉलीबाल खेलने का शौक है।

    इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस बार टॉप 10 उम्मीदवारों में 4 छात्राएं हैं। सिविल सेवा के वर्ष 2013 की परीक्षा के नतीजोंं को छोड़ दें तो वर्ष 2010 से अब तक लड़कियां ही शीर्ष स्थान हासिल करती आ रही हैं। वर्ष 2013 के नतीजों में लड़कों ने लड़कियों को पीछे छोड़ते हुए पहले चार स्थानों पर कब्जा किया था। बीते साल दिल्ली की ईरा सिंघल ने टॉप किया था।

    इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा के लिए कुल 1078 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिनमें से सामान्य वर्ग से 499, ओबीसी से 314, एससी श्रेणी से 176 और एसटी श्रेणी के 89 उम्मीदवार हैं।

    भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए 180 उम्मीदवार सफल हुए हैं। भारतीय विदेश सेवा में 45 उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। भारतीय पुलिस सेवा के लिए के लिए 150 उम्मीदवार सफल हुए हैं। केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ए के लिए 728 व ग्रुप बी सेवाओं के लिए 61 उम्मीदवार हैं। 172 उम्मीदवारों की एक रिजर्व सूची भी जारी की गई है। नतीजों की जानकारी यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    BSEB 12th Result 2016 : इंटर साइंस में तीन छात्रों ने जमाया नंबर वन पर कब्जा