विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSEB 12th Result 2016 : 22 फीसद गिरा परीक्षा परिणाम, लड़कों ने मारी बाजी

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 10 May 2016 04:21 PM (IST)Updated: Tue, 10 May 2016 09:41 PM (IST)

इंटर साइंस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा में शामिल 369230 विद्यार्थी इस बार सफल रहे। कुल परिणाम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। इंटर साइंस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा में शामिल 369230 विद्यार्थी इस बार सफल रहे। कुल परिणाम 67.06 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में उत्तीर्णता प्रतिशत में 22.26 फीसद की गिरावट आई है। इसका कारण इस वर्ष परीक्षा में की गई सख्ती को माना जा रहा है। हालांकि बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने कहा कि 9802 छात्र फार्म भरने के बाद भी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। अगर छात्र पहुंचे होते तो प्रतिशत में थोड़ा और अंतर पड़ता।

इस वर्ष परीक्षा में कुल 550569 विद्यार्थी शामिल हुए इनमें छात्रों की संख्या 401652 व छात्राओं की संख्या 148917 थी। प्रतिशत के रूप में यह क्रमश: 72.95 एवं 27.04 रहा। पिछले वर्ष 624662 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें 89.32 प्रतिशत उत्तीर्ण रहे। पिछले वर्ष की तुलना में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का प्रतिशत काफी घटा है। पिछले वर्ष जहां यह 49.17 फीसद था तो वहीं इस वर्ष यह 21.75 है।

प्रथम स्थान पर तीन विद्यार्थी

परीक्षा में संयुक्त रूप से तीन छात्र प्रथम स्थान पर रहे हैं। तीनों के ही 426 अंक हैं। तीनों अलग-अलग जिलों के हैं। इनमें लोकचंद्र (10212) बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही सुपौल, अनुष्मान मस्करा (10279) एमआरजेडीआई कॉलेज बिश्नुपुर बेगूसराय एवं सौरभ श्रेष्ठ (10541) बीआर कॉलेज कीरतपुर राजाराम भगवानपुर वैशाली के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर आरपी कॉलेज दतियाना पटना के छात्र अंकित राज (10219) रहे हैं। अंकित को परीक्षा में 425 अंक प्राप्त हुए हैं। इस बार की परीक्षा में टॉप टेन में 23 विद्यार्थी रहे हैं।

- परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या 401652 - 72.95 प्रतिशत

- परीक्षा में शामिल छात्राओं की संख्या 148917 - 27.04 प्रतिशत

- छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 550569

- परीक्षा से निष्कासित छात्रों की संख्या 1588

उत्तीण परीक्षार्थी

प्रथम श्रेणी - 119764 - 21.77 प्रतिशत

द्वितीय श्रेणी - 234391 - 42.56 प्रतिशत

तृतीय श्रेणी - 14502 - 2.73 प्रतिशत

कुल उत्तीर्ण - 369230 - 67.06 प्रतिशत

इनमें कुल उत्तीर्ण छात्र 279725 - 69.64 प्रतिशत

इनमें कुल उत्तीर्ण छात्राएं 89505 - 60.10 प्रतिशत

उत्तीर्ण छात्र

प्रथम श्रेणी - 93919 23.38 प्रतिशत

द्वितीय श्रेणी - 174042 43.33 प्रतिशत

तृतीय श्रेणी - 11340 - 2.82 प्रतिशत

उत्तीर्ण छात्राएं

प्रथम श्रेणी - 25845 - 17.35 प्रतिशत

द्वितीय श्रेणी - 60349 - 40.52 प्रतिशत

तृतीय श्रेणी - 3162 - 2.12 प्रतिशत

अनुत्तीर्ण विद्यार्थी

अनुत्तीर्ण छात्र - 117872 - 29.34 प्रतिशत

अनुत्तीर्ण छात्रा - 58217 - 39.09 प्रतिशत

कुल असफल 176089 - 31.98 प्रतिशत

लंबित परीक्षा फल

2762 - 0.50 प्रतिशत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।