विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल में प्रसव का वीडियो बनाने वाले तीन डॉक्टर निलंबित

By Edited By:
Published: Tue, 23 Sep 2014 09:23 PM (IST)

एक महिला के प्रसव का वीडियो बनाने वाले तीन डॉक्टरों को केरल सरकार ने मंगलवार को निलंबित कर दिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोच्चि। एक महिला के प्रसव का वीडियो बनाने वाले तीन डॉक्टरों को केरल सरकार ने मंगलवार को निलंबित कर दिया है। तीनों ही डॉक्टरों को केरल हाई कोर्ट ने भी अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया है।

घटना 18 जुलाई की है। कन्नूर जिले के एक सरकारी अस्पताल में महिला ने आपरेशन से तीन बच्चों को जन्म दिया। प्रसव के दौरान उसका वीडियो बना लिया गया। पिछले दिनों इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर महिला और उसके घरवालों ने डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आपरेशन के दौरान वहां मौजूद रहे अस्पताल के चार स्टाफ के खिलाफ भी साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला तूल पकड़ता देख डॉक्टरों ने अस्पताल आना छोड़ दिया और अपने मोबाइल फोन भी बंद कर दिए।

कन्नूर की जिला स्वास्थ्य अधिकारी केजे रीना की रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार ने तीनों डॉक्टरों को निलंबित कर दिया। घटना के विरोध में कई राजनीतिक दलों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन भी किया।

पढ़ें: 'जच्चा-बच्चा की मौत रोकने में 2035 तक सक्षम हो जाएगा भारत'

पढ़ें: अस्पताल से भगाई गई प्रसूता ने सड़क पर जन्मे जुड़वा बच्चे