विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोलीबारी के पीछे पाक का है ये खतरनाक इरादा

By Edited By:
Published: Sat, 08 Jun 2013 08:11 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2013 04:30 PM (IST)

आने वाले दिनों में सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास बढ़ सकते हैं। करीब दो सौ आतंकी गुलाम कश्मीर में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, राजौरी। आने वाले दिनों में सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास बढ़ सकते हैं। करीब दो सौ आतंकी गुलाम कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। दरअसल, सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण अधिकतर रास्ते बंद हो चुके थे, जो अब बर्फ पिघलने के साथ ही खुलने लगे हैं। घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सीमा पर सेना को और सतर्क कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने की फिर गोलीबारी, नायब सूबेदार शहीद

सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को भी जिस समय पाक सेना भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी कर रही थी, कुछ आतंकी घुसपैठ के लिए सीमा के नजदीक पहुंच चुके थे, लेकिन जवानों ने उनका प्रयास विफल कर दिया। आतंकी सबसे ज्यादा साब्जियां सेक्टर, बालाकोट, मेंढर, पुंछ, किरनी, और कृष्णा घाटी सेक्टर से घुसपैठ के प्रयास करते हैं।

सीमा पार अभी भी 30 से अधिक आतंकी प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं, जिसमें युवाओं को जेहाद के नाम पर बरगलाकर हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार बरामद:

जिले के साड़ इलाके के जमसलान गांव में सेना की राष्ट्रीय राइफल व जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान में आतंकी ठिकाना धवस्त किया है।

सुरक्षाबलों ने वहां से आइईडी, डेटोनेटर, हेंड ग्रेनेड, एके 47 राइफल के कारतूस व अन्य सामग्री बरामद की है। यह हथियार प्लास्टिक के लिफाफे में पैक करके जमीन में करीब एक फीट नीचे दबाकर छिपाए गए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर