विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार के दो साल पर 'मेरा देश बदल रहा है' का वीडियो लॉन्च

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 26 May 2016 10:44 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 03:43 PM (IST)

मोदी सरकार के दो साल पूरे हो गए। इस मौके पर सरकार ने अपने थीम सॉन्ग 'मेरा देश बदल रहा है' का वीडियो लॉन्च किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आज मोदी सरकार के दो साल पूरे हो गए। इस मौके पर 'मेरा देश बदल रहा है' मुुखरा वालेे थीम सॉन्ग का वीडियो जारी कर दिया गया। इस गाने में सरकार की योजनाओं और उससे लोगों को हुए फायदे की बातें दिखाई गई हैं। 2 मिनट 48 सेकेंड के इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से लॉन्च किया।

तस्वीरों में देखें, पीएम मोदी के नेतृत्व में कैसे बदल रहा है 'भारत'

इससे पहले 21 मई को 'मेरा देश बदल रहा है' गाने ऑडियो लॉन्च किया गया था।

सरकार ने शाइनिंग इंडिया की तर्ज पर इस थीम सॉन्ग को लांच किया है। गाने की पहली लाइन में सरकार ने अपने गैस कनेक्शन देने के वादे को बताया है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, किसान बीमा योजना, सड़क निर्माण, जनधन योजना और स्किल इंडिया आदि योजनाओं के बारे में बताया गया है। विकास की दिशा में मोदी सरकार के बढ़े कदम को गिनाने के लिए यह गाना पूरे देश में गूंजेगा।
ये भी पढ़ेंः सैलानियों के ई-वीजा को 30 से बढ़ा कर 60 दिन कर सकती है केंद्र सरकार
बता दें कि मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर भी गाना रिलीज किया गया था, जिसका थीम था ‘एक साल, बेमिसाल’।

ये भी पढ़ेंः सरकार के दो साल से संबंधित सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें