विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैलानियों के ई-वीजा को 30 से बढ़ा कर 60 दिन कर सकती है केंद्र सरकार

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 26 May 2016 08:01 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 11:05 AM (IST)

केंद्र सरकार देश में आने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या को और बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसके लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश में विदेश सैलानियों के आगमन को और बढ़ाने पर गंभीर नजर आ रही है। सरकार ने इसके लिए सैलानियों के ई-वीजा को 30 दिन से बढ़ाकर 60 दिन करने की योजना बनाई है। इस योजना के मुताबिक ई-वीजा पर दो प्रवृष्टियां (एंट्री) होनी चाहिए। जबकि पहले सिंगल एंट्री पर भी ई-वीजा दे दिया जाता था।

ये भी पढ़ेंः जानलेवा सड़कों की लिस्ट में टॉप पर हैं ये तीन शहर, यहां होती हैंं सबसे ज्यादा मौत

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पर्यटन के अलावा मेडिकल वीजा वाले सैलानियों को भी और सुविधाएंं देने की योजना बनाई है। इस मुद्दे को लेकर गृह मंत्रालय में भी चर्चा हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे देशों के नागरिक जो इलाज के लिए बहुत कम दिनों के लिए भारत आते हैं, उन्हें भी ई-वीजा की सुविधा दी जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः खुशखबरी! रेल टिकट कंफर्म नहीं तो एयर इंडिया से करें सफर

अधिकारी के मुताबिक इसका मतलब ये हुआ कि इलाज के लिए भी भारत आने की चाह रखने वाले विदेश नागरिक ऑनलाइन ई-वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पर ई-मेल के जरिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रेेवेल अॉथोराइजेशन ( ईटीए) जारी किया जा सकता है। आवेदनकर्ता को सिर्फ ईटीए या मेडिकल वीजा के प्रिंट आउट के सहारे हवाई सफर कर भारत आने की जरूरत है।

ये भी पढ़ेंः देश से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें