विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी! रेल में टिकट कन्फर्म नहीं तो एयर इंडिया से करें सफर

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 26 May 2016 08:01 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 09:52 AM (IST)

राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर का लाभ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आपका टिकट राजधानी में कन्फर्म नहीं हुआ है तो चिंता मत करिए। एयर इंडिया अब आपके लिए ऐसा खास ऑफर लेकर आया है जिससे आप राजधानी के फर्स्ट एसी के किराए पर ही एयर इंडिया के विमान से उड़ान भर सकते हैं।

एयर इंडिया के प्रमुख अश्वनी लोहानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'एयर इंडिया और आईआरसीटीसी में समझौता पहले ही हो चुका है और ये व्यवस्था कुछ ही हफ्तों में लागू होने की संभावना है। समझौते के तहत आईआरसीटीसी एयर इंडिया का टिकट बेचेगी।'

रेलमंत्री को ट्वीट करते ही तुरंत हुई कार्रवाई, टीटीई सस्पेंड

लोहानी ने कहा कि 'टिकट कन्फर्म ना होने पर यात्री को अगले 24 घंटों के लिए एयर इंडिया के टिकट का विकल्प दिया जाएगा। एसी फर्स्ट पैसेंजर को एसी फर्स्ट क्लास का किराया जबकि एसी सैकेंड पैसेंजर को एसी सेकंड क्लास के किराये के साथ 1500 रुपये ज्यादा देना होगा।'

एयर इंडिया में यात्रा का विकल्प ऐसे रेल यात्रियों को मिलेगा जिनकी टिकट राजधानी में कन्फर्म नहीं हुई है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनके रूट पर एयर इंडिया की सेवा हो। इस तरह के यात्रियों को आईआरसीटीसी के जरिए ही एयर इंडिया की टिकट की पेशकश की जाएगी।

सेल्फी के जुनून में खतरे में डाली सैकड़ों यात्रियों की जान