विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलमंत्री को ट्वीट करते ही तुरंत हुई कार्रवाई, टीटीई सस्पेंड

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 25 May 2016 09:21 AM (IST)Updated: Wed, 25 May 2016 09:41 AM (IST)

चलती ट्रेन में किसी तरह की परेशानी होने पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट करते ही समाधान हो जाता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अंबाला, हरीश कोचर। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर एक टीटीई ने ट्रेन में मुसाफिरों के साथ बदसुलूकी की। अधिकारियों को शिकायत की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मुसाफिरों ने अपनी समस्याओं का समाधान न होता देख रेलमंत्री को ट्वीट कर दिया। ट्वीट में उन्होंने ट्रेन में पानी नहीं होने, एसी नहीं चलने और टीटीई की बदसलूकी का जिक्र किया तो कुछ मिनटों बाद ही रेल मंत्रालय के आदेश आ गए।

रेल मंत्री को किया ट्वीट, बच्चे को दूध मिला

उज्जैन से जम्मू जाने वाली मालवा ट्रेन में मुसाफिरों ने टीटीई हरी सिंह के पास शिकायत की लेकिन मदद की बजाय उसने बदसुलूकी की। उन्होंने टीटीई से शिकायत बुक मांगी तो हरी सिंह ने इन्कार कर दिया और बी-वन कोच छोड़कर दूसरे कोच में चला गया। अंबाला स्टेशन पर मुसाफिरों ने सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी को फोन पर पूरे मामले से अवगत कराया। मुसाफिरों ने टीटीई को घेरकर महिला अधिकारी से फोन पर बात कराई तो टीटीई ने अधिकारी के साथ भी ढंग से बात नहीं की और फोन बीच में ही काट दिया। निराश मुसाफिरों ने रेलमंत्री को ट्वीट कर दिया।

'प्रभु' मेहरबान, कहा- पटना-दीघा रेललाइन की 71 एकड़ जमीन बिहार को देगा रेलवे

ट्वीट हुए कुछ ही पल बीते थे कि ट्रेन में पानी भरवाने का काम शुरू हो गया। जम्मू के लिए ट्रेन रवाना होते ही पंजाब में एंट्री के साथ ही सभी कोच का एसी भी चल गया। रेल मंत्रालय की ओर से लुधियाना निवासी टीटीई को सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है।