Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिगों ने प्रग्‍नेंट महिला से किया रेप, बनायी वीडियो क्लिप

    By Sumit KumarEdited By:
    Updated: Mon, 04 May 2015 08:21 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसको तीन नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया है। पश्चिम गोदावरी जिले के एक गांव में ...और पढ़ें

    Hero Image

    इलूरू (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसको तीन नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया है। पश्चिम गोदावरी जिले के एक गांव में एक नाबालिग सहित दो किशोरों ने एक गर्भवती महिला के साथ बलात्कार किया, जबकि एक अन्य नाबालिग लड़के ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेडापाडू थाने के उपनिरीक्षक एस विजय कुमार ने बताया कि जिले के रामचंद्रपुरम गांव में 18 वर्षीय पीड़िता शनिवार को जब घर में अकेली थी तो तीनों लड़के उसके घर में घुस गये। दो लड़कों ने महिला के साथ बालात्कार किया और एक ने उसका वीडियो बना लिया।

    घटना के बाद महिला ने शाम को थाने में शिकायत दर्ज कराई। इलूरू के डीएसपी सरिथा ने संवाददाताओं से कहा कि निर्भया कानून की धाराओं के तहत इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार तीनों लड़कों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

    पढ़ें - मूकबधिर युवती संग रेप, सेना के कर्नल को मिली पुलिस हिरासत

    पढ़ें - बदायूं में सगे भाइयों ने किशोरी को दरिंदगी का शिकार बनाया