Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में सगे भाइयों ने किशोरी को दरिंदगी का शिकार बनाया

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sun, 03 May 2015 07:47 PM (IST)

    बदायूं में दलित किशोरी को दो सगे भाइयों ने हैवानियत का शिकार बना डाला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पीडि़ता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखनऊ। बदायूं में दलित किशोरी को दो सगे भाइयों ने हैवानियत का शिकार बना डाला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पीडि़ता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।

    बीती रात बदायूं के अलापुर क्षेत्र के एक गांव की १५ साल की किशोरी खेत गई थी। गांव के दो सगे भाइयों ने उसे असलहों के बल पर आंतकित कर दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। आरोपी आनंद और पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ का कहना है कि पीडि़ता की उम्र को लेकर संशय बना हुआ है। सीओ दातागंज ने भी गांव पहुंचकर जांच की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

    अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्कूल संचालक ने छुट्टी के बाद कक्षा चार की मंदबुद्धि छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। पता लगने पर परिजनों व लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। ग्राम के स्कूल में किताबें उठाने के बहाने स्कूल संचालक ने मंदबुद्धि छात्रा को कमरे में बन्द कर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा की चीख सुनकर पड़ोस में निर्माण कार्य कर रहे लोग आए तो आरोपी ने छात्रा को छोड़ दिया। इस पर परिजनों व आसपास के लोगों ने उसकी खूब पिटाई की। माफी मांगने पर उसे बिना कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। कोतवाल शैलेन्द्र गौतम ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।