विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई विस्फोट: मेमन की फांसी की सजा पर अंतरिम रोक बरकरार

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Wed, 28 Jan 2015 12:20 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 28 Jan 2015 12:29 PM (GMT+05:30)

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 1993 के मुंबई बम विस्फोट कांड के अभियुक्त याकूब अब्दुल रजाक मेमन की फांसी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 1993 के मुंबई बम विस्फोट कांड के अभियुक्त याकूब अब्दुल रजाक मेमन की फांसी की सजा पर अंतरिम रोक को बरकरार रखा। इस मामले में अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी। सुप्रीम कोर्ट मेमन की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

सुनवाई के दौरान सीबीआइ ने जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 6 हफ्ते का समय मांगा। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ को फटकार लगाते हुए कहा कि आपकी वजह से इस मामले में देरी हो रही है।

बर्धमान ब्लास्ट: एनआइए ने गिरफ्तार किए चार आरोपी

असम से पकड़ा गया बर्धमान विस्फोट का आरोपी शाहनूर आलम