विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्धमान ब्‍लास्‍ट: एनआइए ने गिरफ्तार किए चार आरोपी

By T empEdited By:
Published: Wed, 28 Jan 2015 11:08 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 11:25 AM (IST)

बर्धमान ब्‍लास्‍ट में एनआइए की टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बर्धमान ब्लास्ट के मास्टरमाइंड मो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बर्धमान ब्लास्ट में एनआइए की टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बर्धमान ब्लास्ट के मास्टरमाइंड मो रेजाउल करीम को एनआइए की टीम ने झारखंड के साहेबगंज जिले से गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: असम से पकड़ा गया बर्धमान विस्फोट का आरोपी शाहनूर आलम

बता दें कि बर्धमान विस्फोट में जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के दो संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गई थी। दो महिलाओं समेत कुल तीन लोगों से एनआइए द्वारा पूछताछ की गई थी। इन महिलाओं में एक महिला विस्फोट में मारे गए संदिग्ध आतंकी की पत्नी है। ब्लास्ट का मास्टरमाइंड करीम बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन जमात-उल मुजाहिदीन का सदस्य है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला स्थित रघुनाथगंज थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। बर्धमान में वह बादशाही रोड में रुका करता था। एनआईए के अनुसार, रेजाउल विभिन्न स्थानों पर बम बनाने और इसे पहुंचाने का काम करता था।